शायद आपको ये जानकर आश्चर्य हो रहा होगा कि हार्ले डेविडसन की इलेक्ट्रिक बाइक। जी हां, सुपर बाइक बनाने वाली नामी कंपनी हार्ले डेविडसन अब इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट की ओर अपना रुख करने वाली है।
कंपनी जल्द ही लाइववायर प्रोजेक्ट के तहत अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करने की तैयार है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है लेकिन इंटरनेट पर लीक हुई कुछ फोटो ने तस्वीर साफ कर दी है। कंपनी ने प्रोडेक्शन का काम पूरा कर लिया है और जल्द ही कंपनी इस बाइक को बाजार में उतार सकती है।
पावर और परफॉर्मेंस
कंपनी ने इस बाइक के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की कोई आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि हार्ले डेविडसन की इस लाइववायर बाइक में 55KW, 3 फेज इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल किया है जो 74 एचपी का पावर तथा 52 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
यह महज 4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
लुक और फीचर
लुक और डिजाइन में हार्ले डेविडसन लाइववायर बाइक हार्ले डेविडसन के अन्य बाइक्स काफी अलग है। ये बाइक स्पोर्ट्स क्रूजर्स जैसे डुकाती डाइवल और यामाहा वी-मैक्स बाइक सेगमेंट में है।
हार्ले डेविडसन ने इसमें यूनिक हैडलैंप का इस्तेमाल किया है, साथ ही कंपनी इसका फ्यूल टैंक काफी मर्दाना तरह का बनाया है।
हार्ले डेविडसन इलेक्ट्रिक बाइक में डुअल ट्यून थीम, डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले, स्पोर्टी 10 स्पॉक अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है।