इटेलियन बाइक निर्माता कंपनी डुकाटी ने भारत में स्क्रैम्बलर 1100 को अपग्रेड कर इसके तीन वेरिएंट लांच किये हैं। कंपनी ने इसमें नया 1,079सीसी L-twin इंजन दिया है जो मॉन्स्टर 1100 से लिया गया है। यह 7,600आरपीएम पर 85बीएचपी की पॉवर और 4,750आरपीएम पर 88एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें 6-स्पीड ट्रांसमिशन और राइड-बाय-वायर फीचर दिया गया है। डुकाटी की बाइक एबीएस, कॉर्निंग एबीएस और फोर-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम से लैस है। इसके अलावा बाइक में राइड-बाई-वायर थ्रोटल फीचर्स के तौर पर तीन राइडिंग मोड्स - एक्टिव, जर्नी और सिटी दिए गए हैं।