डुकाटी इंडिया गुरुवार को भारत में अपनी सुपरबाइक Ducati SuperSport लॉन्च कर दी है। बाइक के दो मॉडल SuperSport और SuperSport S लॉन्च किए गए हैं। यह एंट्री-लेवल स्पोर्ट बाइक नहीं है। इसका डिजाइन कंपनी के Panigale मॉडल से प्रेरित है। बाइक के दोनों ही वैरिएंट में एक जैसा इंजन दिया गया है, हालांकि सुपरस्पोर्ट्स एस में क्विक-शिफ्टर (कम समय में गियर बदलना) जैसे कुछ एडवांस फीचर भी दिए गए हैं।
पढ़ें: Hero Dare से लेकर Fazer 250 तक, इस फेस्टिव सीजन धूम मचाने आ रहे ये टूव्हीलर
कंपनी ने डुकाटी सुपरस्पोर्ट की कीमत 12.8 लाख रुपए और सुपरस्पोर्ट एस की कीमत 13.39 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। इसका मुकाबला कावासाकी निन्जा 1000 के साथ रहेगा।