इंडियन बिजनेस ग्रुप और साउथ कोरियन मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी का ज्वाइंट वेंचर डीएसके ह्योसुंग अपनी सुपर बाइक जीडी 250 एन को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारियां पूरी कर चुकी है।
सुपर बाइक्स कंपनी ह्योसुंग अप्रैल में अपनी 'जीडी 250एन' बाइक को उतार सकती है।
एक्सक्लूसिव! हीरो मोटारसाइकिल ने लॉन्च की नई बाइकयह बाइक स्ट्रीट फाइटर सेगमेंट के लिए खासतौर पर तैयार की जा रही है। भारत में एंट्री लेवल की स्पोर्ट्स बाइक के बढ़ते बाजार को देखते हुए कंपनी इस बाइक को यहां लॉन्च करेगी।
सोनी एक्सपीरिया के दो किफायती 3G स्मार्टफोन लॉन्चकंपनी इस साल दो 250सीसी बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी, कंपनी अभी 200सीसी से लेकर 500सीसी बाइक पर काम कर रही है। आने वाले समय में कंपनी भारतीय बाजार में 125सीसी बाइक भी पेश करेगी।
ह्योसुंग जीडी 250एन बाइक के फीचर्स की बात करें तो 249सीसी सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक लिक्विड-कूल्ड इंजन, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, 28.4 एचपी का मैक्सिमम पावर, 25 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क, 6-स्पीड गियरबॉक्स, मल्टी-इंफर्मेशन डिस्प्ले, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
ह्योसुंग जीडी 250एन की कीमत 1.45-1.5 लाख रुपए तक हो सकती है।