फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी की ये तमन्ना रांची में होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक राइडिंग के दीवाने हैं। जब भी उनके पास समय होता है वो बाइक चलाने निकाल जाते हैं।
विज्ञापन


बाइक्स इस दीवानगी को और बढ़ाने के धोनी अपने गृह नगर रांची में बाइक का शोरूम खोलने की योजना बना रहे हैं।

इस शोरूम के लिए धोनी म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से अनुमति लेने की कोशिश कर रहे हैं। म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक धोनी ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स रजिस्टर्ड करवाया है। उन्होंने बोरवेल के लिए भी अनुमति मांगी है।

कॉरपोरेशन ने उन्हें अनुमति दे दी है। धोनी का शो रूम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर होगा। शॉपिंग काम्प्लेक्स दस मंजिला होगा।
विज्ञापन

भारत में सिर्फ धोनी के पास है ये बाइक

धोनी की बाइक्स दीवानगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनके पास कुल 28 बाइक्स हैं। इनमें डुकाती, हार्ले डेविडसन, बीएमडब्ल्यू, हायाबुसा, निंजा जेड एक्स-14आर जैसी सुपर बाइक्स हैं।

महिंद्र सिंह धोनी भारत में अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जिनके पास वन ‌सीटर बाइक कॉन्फिडरेट एक्स132 हेलकेट और अन्य हाई-एंड बाइक्स शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें