अग्रणी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी ब्रांडिंग के लिए एक और नया फार्मूला इजाद किया है। नई ब्रांडिंग स्कीम के तहत कंपनी अपनी 110 cc वाली हयाते बाइक खरीदने पर ग्राहकों को दबंग खान यानी सल्लू मियां से मिलने का मौका दे रही है। नई रणनीति के पीछे कंपनी का मकसद फिल्म स्टार्स के क्रेज को कैश करते हुए बाइक बिक्री में इजाफा करने का है।
सलमान खान सुजुकी के ब्रांड अम्बेसडर हैं। कंपनी के ऑफर के तहत सल्लू मियां से मिलने का मौका कुछ चुनिंदा ग्राहकों को ही मिलेगा। इस ऑफर के पीछे कंपनी का मकसद 110cc वाली हयाते को प्रमोट करना है। कंपनी सलमान के स्टारडम को भुनाते हुए समय-समय पर इस तरह के विभिन्न ऑफर शुरू करती रहती है। इससे पहले सुजुकी ने हयाते का प्रमोशन कैंपन की पंच लाइन 'एक था टाइगर, एक है हयाते' रखा था। से सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' पर आधारित था।
अब जब सलमान की नई फिल्म 'दबंग 2' रिलीज होने वाली है तो कंपनी ने नया प्रमोशन कैंपेन 'दबंग 2 दमदार, हयाते शानदार' की घोषणा की है। कंपनी की तरफ से यह कैंपेन पूरे दिसंबर माह चलाया जाएगा। इस दौरान कुछ चुनिंदा ग्राहकों को सलमान खान से मिलने का मौका मिलेगा। इस कैपेंन में 15 लकी विनर को सलेक्ट किया जाएगा, जिसमें से कंप्यूटर द्वारा 'सुपर लकी' को सलेक्ट किया जाएगा। इन्हीं पांच लोगों को सलमान खान से मिलने का मौका मिलेगा।