फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्लू लांच करेगी नई मोटरसाइकिल

Sat, 17 Nov 2012 02:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल 2013 में बीएमडब्लू मोटर्ड के 90 साल पूरे होने पर कंपनी अपनी सीरीज में नए मॉडल की मोटर साइकिल लांच करने की तैयारी कर रही है। बीएमडब्लू मोटर्ड के अध्यक्ष स्टीफन सेचलर ने नई बाइक का स्कैच जारी करते हुए बताया कि नई EICMA मोटसाइकिल को मिलान में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


सेचलर ने बताया कि नई मोटरसाइकिल में एयर कूल्ड 'बॉक्सर' इंजन होगा, जो कि खास तौर पर कंपनी की स्थापना के 90 साल पूरे होने पर तैयार किया जा रहा है। बीएमडब्लू मोटर्ड ने अपने पहले मोटरसाइकिल मॉडल के तौर पर 1923 में R32 को लांच किया था। कंपनी की तरफ से कहा गया है नई मोटरसाइकिल देखने में काफी आकर्षक होगी।

उन्होंने बताया कि बीएमडब्लू की नई मोटरसाइकिल में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। नए मॉडल के लांचिंग डेट और अन्य फीचर्स के बारे में कंपनी की तरफ से बाद में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें