करीब साल भर पहले बीएमडब्ल्यू ने विदेश में अपनी दो नई बाइक एफ 700 और एफ 800 को लॉन्च किया था।
भारतीय स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर ये है कि बीएमडब्ल्यू ने एफ 700 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है।
इस दिलचस्प गेम में लैंड रोवर की होगी खास भूमिका
बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड भारत में दिसंबर में "एफ 700" बाइक लांच कर सकती है। यह एफ 650 का ही नया वर्जन होगी।
एफ 700 की खूबियां
रग्ड डिजाइन एलीमेंट्स के कारण माचो लुक
फ्रंट फेंडर, टि्वन हेडलाइट्स, बीफी एक्जास्ट
वाटर-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, पैरेलल टि्वन सिलेंडर इंजन
इंजन की क्षमता 798 सीसी
अधिकतम पावर आउटपुट 75बीएचपी
6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन
192 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार
25.64 किमी प्रति लीटर का माइलेज
स्टैंडर्ड एबीएस प्रणाली, रेड, ग्रे और सिल्वर रंगों में मौजूद होगी।
एफ 700 की कीमत 13 लाख रुपए तक होगी। (एक्स शोरूम, मुंबई)