बजाज की प्लसर बाइक को जून 2018 में लांच किया गया था। यह बाइक लोगों के बीच काफी पसंद की गई,लेकिन अभी तक यह बाइक सिर्फ फुल ब्लैक कलर में मौजूद थी। फिलहाल कंपनी ने इस बाइक को दो नए रंगों में पेश किया है। नए अवतार की बाइक अब बाजार में लाल और सिल्वर रंग के मेल के साथ ब्लैक कलर में उपलब्ध होगी।
लांच हुई बाइक में कंपनी ने कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है इसमें पहले की ही तरह 149सीसी का एयर कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो 8000rpm पर 14PS की पावर और 6000rpm पर 13.4एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक का इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
बाइक के फ्रंट में 240एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर में 130एमएम का ड्रम ब्रेक दिया है।हालांकि बजाज की नई बाइक अभी कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट नहीं हुुई है,लेकिन इस बाइक को डीलर के पास पहुंचा दिया गया है। बजाज की इस बाइक में कीमत में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी कीमत पहले की तरह 64,998 रुपये है।