दोपहिया वाहन कंपनी बजाज भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए जबर्दस्त आक्रमक मूड में दिखाई दे रही है। कंपनी लगातार एक के बाद एक दमदार बाइक लॉन्च कर रही है।
कंपनी महज तीन सप्ताह में अपनी लोकप्रिय बाइक सीरीज पल्सर में तीन नई बाइक लॉन्च कर चुकी है। अब बजाज की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल बजाज पल्सर 400सीसी सुर्खियों में है। कंपनी ने इस बाइक को इस साल के वित्तवर्ष में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।
कंपनी ने बजाज पल्सर एसएस400 की टेस्ट ड्राइव भारत में शुरू कर दी है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान इस बाइक को शोकेस किया था।