फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है बजाज की नई पल्सर डुअल टोन कलर के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो मन्युफेक्चर बजाज ऑटो लिमिटेड ने पल्सर 220एफ को तीन नई डुअल टोन कवर के साथ बाजार में उतारा है। कंपनी द्वारा उतारी गई पर्ल मटैलिक व्हाइट, सैफाइअर ब्लू और कॉकटेल वाइन रेड डुअल टोन कवर पल्सर बाइक लुक में और खूबसूरत दिखाई देती है।
विज्ञापन


बजाज पल्सर 220एफ 220सीसी, ऑयल कूल्ड, डीटीएस-आई इंजन के साथ काम करती है। इसके अलावा इसमें स्पोर्टी स्प्लिट सीट्स, डिजिटल एनालॉग कंसोल, सेल्फ केंसिलिंग इंडिकेटर, रियर डिस्क जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दिल्ली एक्सशोरूम पर इसकी कीमत 82,023 रुपए है।

पर्ल मटैलिक व्हाइट बजाज पल्सर 220 एफ

पर्ल मटैलिक व्हाइट बजाज पल्सर 220 एफ फ्रंट ब्लैक के साथ पेश की गई है, साथ ही व्हाइट बैकग्राउंड पर रेड और ब्लैक व ब्लैक बैकग्राउंड पर रेड और व्हाइट स्पोर्टी ग्राफिक्स भी दिए गए हैं।

सैफाइअर ब्लू बजाज पल्सर 220 एफ

सैफाइअर ब्लू बाइक पर ब्लू और ब्लैक पेंट किया गया है। इसके रियर और फ्रंट पर अलग-अलग स्पोर्टी ग्राफिक्स रंगों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

कॉकटेल वाइन रेड पल्सर 220 एफ

कॉकटेल वाइन रेड बाइक की बात करें तो ये सैफाइअर ब्लू बजाज पल्सर 220 एफ की ही तरह है बस इसमें ब्लू कलर की जगह रेड कलर का इस्तेमाल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें