फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज की सबसे दमदार पल्सर हुई लॉन्च, स्पीड 136kmph

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टू व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड आखिरकार अपनी फ्लैगशिप बाइक बजाज पल्सर 200एनएस को एफआई वर्जन के साथ अपनी ग्लोबल वेब साइट पर शामिल कर दिया है।
विज्ञापन


ये बजाज की बहुप्रतिक्षित बजाज पल्सर 200एनएस बाइक है जिसको एफआई (फ्यूल इंजेक्टेड) वर्जन के साथ लांच किया गया है। बजाज पल्सर 200एनएस फिलहाल अभी सिर्फ तुर्की और लेबनान जैसे देशों के लिए है, ये पल्सर का मंहगा मॉडल है जो भारतीय बाजार में भी जल्द लांच हो सकता है।
Trending Videos

दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज

एफआई (फ्यूल इंजेक्टेड) सप्लाई सिस्टम बाइक का माइलेज और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का काम करता है।

कंपनी ने बजाज पल्सर 200एनएस में सिर्फ फ्यूल इंजेक्टेड सिस्टम का इस्तेमाल किया है ‌बाकी इस बाइक में कोई खास बदलाव नहीं है। यह 199.5 सीसी, एसओएचसी, 4 वॉल्व, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड, ट्रिपल स्पार्क इंजन के साथ आ रही है जो 23.5 पीएस का पावर और 18.3 एनएम का टॉर्क देता है।
विज्ञापन

टॉप स्पीड 136 किमी प्रति घंटा

इस बाइक की टॉप स्पीड 136 किमी प्रति घंटा है। कंपनी ने इस बाइक में प्रेस्ड स्टील पेरिमीटर फ्रेम का इस्तेमाल किया है। फ्रंट में दिए गए टेलीस्कॉपिक फोर्क्स में एंटी-फ्रिक्शन बुश का और रियर में नाइट्रोक्स मोनो शॉक अब्सोर्बर पिग्गी बैक गैस केनिस्टर के साथ दिए हैं।

बजाज पल्सर 200एनएस बाइक ब्लू, व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर में उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें