अभी भारत में बजाज पल्सर 200एसएस की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है और पल्सर के एक नए वैरिएंट की तैयारी हो चुकी है। हाल ही में एक नई बजाज पल्सर बाइक को इंडोनेशिया में देखा गया है।
उम्मीद की जा रही है कि इस बाइक को बजाज पल्सर 200 एएस (एडवेंचर स्पोर्ट) के नाम से पुकारा जाएगा। यह बाइक उन लोगों के लिए काफी खास हो सकती है जो किफायती दाम में एक एडवेंचर स्पोर्ट पर खरीदना चाहते हैं।
बजाज पल्सर 200 एएस पल्सर 200 एसएस के साथ इंडोनेशिया में लॉन्च की जा सकती है।
Naked Wolves Indonesia द्वारा खींच गई नई पल्सर की तस्वीर में स्पिलिट सीट, 10 स्पोक अलॉय व्हील, एनालॉग डिजिटल कंसोल, डुअल डिस्क ब्रेक दिखा दे रहा है।