एक तरफ होंडा की बाइक ड्रीम युगा है तो दूसरी ओर हीरो स्पलेंडर भी आई-स्मार्ट तकनीक के साथ आ रही है। इस बीच बजाज ने इन बाइक्स को चुनौति देने के लिए अपनी बाइक को लॉन्च कर दिया है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी टू व्हीलर कंपनी बजाज ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर का नया वर्जन लांच किया है। कंपनी ने नए वर्जन को "बजाज डिस्कवर 100एम" के नाम से बाजार में उतारा है।
जल्द आ रही है सुजुकी की ये दमदार बाइक
नई बजाज डिस्कवर 100एम को ड्रम ब्रेक तथा डिस्क ब्रेक ऑप्शंस में उतारा गया है। ड्रम ब्रेक के साथ नई दिल्ली एक्स-शोरूम पर इसकी कीमत 45,996 रुपए रखी गई है जबकि डिस्क ब्रेक के साथ यह 49,000 रुपए में आ रही है।
29 लाख रुपए की है ये टू व्हीलर
डिस्कवर 100एम, बजाज की डिस्कवर रेंज बाइक्स का 10 वां नया वर्जन है। कंपनी ने इसको यूएसपी तकनीक के साथ उतारा गया है। इस तकनीक के तहत यह पहले वाले मॉडल्स से ज्यादा देगी।