फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ला रही है नई 110 सीसी डिस्कवर, ये होगी इसकी कीमत

Sun, 07 Jan 2018 02:23 PM IST
ऑटो न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
Bajaj Discover 110
विज्ञापन
भारत की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो बाजार में नई डिस्कवर लाने जा रही है। बजाज की यह नई डिस्कवर 110 सीसी की होगी। इस बाइक को साल 2018 की पहली छमाही में डोमिनार 400 और एवेंजर के नए मॉडल्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


110 सीसी की यह बाइक बजाज डिस्कवर का सेकेंड मॉडल होगा। कंपनी इसे प्लेटीना 100 और डिस्कवर 125 की बीच में रखेगी। इसमें स्टाइलिंग डिस्कवर 125 जैसी ही होगी, लेकिन बेहतर माइलेज के साथ।
विज्ञापन

ये होगी कीमत

Bajaj Discover 110
नई बाइक में डिस्कवर 125 जैसे मैट ब्लैक एलॉय व्हील, डिजिटल एनालोग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिलवर साइड पैनल और बिलकुल नए ग्राफिक्स दिए गए हैं।  यह बाइक इलेक्ट्रिक स्टार्ट और डुअल शॉक एबजॉर्बर जैसे फीचर्स भी दिए होंगे। बाइक के दोनों व्हील में डिस्क की जगह ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। 

बजाज डिस्कवर 110 में अपेडेटेड 110 सीसी एयर कूल्ड, DTS-i इंजन दिया होगा, जो 8.5 बीएचपी की पावर और 9.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। नई बाइक की कीमत 50,500 रुपए (एक्स-शोरूम, पुणे) हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें