फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ऑटो की बिक्री 13 फीसद बढ़ी

Thu, 03 Jan 2013 11:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री में दिसंबर माह के दौरान लगभग 13 फीसदी की बढोतरी दर्ज की गई है। कंपनी की बाइक बिक्री दिसंबर में 13.14 फीसदी बढ़कर 2,98,350 यूनिट की हो गई है। गत वर्ष की समान अवधि में यानी दिसंबर 2011 में बजाज ने 2,63,699 दोपहिया वाहन बेचे थे।
विज्ञापन


बजाज ऑटो की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिसंबर में उसका निर्यात 5.27 फीसद बढ़कर 1,26,016 वाहन हो गया। पिछले साल के दिसंबर में कंपनी ने 1,19,708 गाडि़यों का निर्यात किया था। तिपहिया वाहन श्रेणी में कंपनी की बिक्री 8.59 फीसद बढ़कर 45,596 वाहन हो गई। पिछले साल कंपनी ने दिसंबर में 41,991 तिपहिया वाहन बेचे थे। कंपनी के वाहनों की कुल बिक्री बीते माह 12.51 प्रतिशत बढ़कर 3,43,946 वाहन हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें