फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बजाज एवेंजर 220 की कीमत का हुआ खुलासा, पुराने मॉडल से 5700 रुपए ज्यादा

Fri, 19 Jan 2018 12:16 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2018 Bajaj Avenger Street 220 - फोटो : bajaj
विज्ञापन
देश की दूसरे नंबर की वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने हाल ही में एक स्पेशल इवेंट के दौरान नई जेनरेशन की बजाज एवेंजर लॉन्च की थी। इसी इवेंट में कंपनी ने नई डिस्कवर सीरीज को भी उतारा था। हालांकि इस दौरान 2018 एवेंजर सीरीज की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


अब कंपनी ने 2018 बजाज एवेंजर स्ट्रीट 220 और क्रूजर 220 की कीमतें जारी की हैं। दोनों ही बाइक की कीमतें 93,466 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई हैं। पुराने मॉडल से तुलना की जाए तो 2018 बजाज एवेंजर 5700 रुपए महंगी रखी गई है। 
विज्ञापन

बाइक का इंजन और फीचर्स

2018 Bajaj Avenger
दोनों बाइक्स में दो कलर ऑप्शन्स - मैटे ब्लैक और मैटे व्हाइल शेड के साथ ग्राफिक्स दिए गए हैं। नई बाइक में कई अपडेट दिए गए हैं। इसमें एलईडी डीआरएल, नया डिजिटल कंसोल, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर, बजाज डोमिनार की तरह फ्यूल टैंक के लिए डिजिटल डिस्प्ले, स्प्लिट सीट और बड़ी विंडस्क्रीन दी गई है।

नई एवेंजर 220 में पुराना वाला ही 220 सीसी सिगंल सिलिंडर इंजन दिया जाएगा, जो 19.03 पीएस की पावर और 17.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स और फ्रंट में डिस्क व रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें