फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो: 500 से अधिक नई तकनीक और 5,000 प्रोडक्टस

Fri, 31 Jan 2014 11:21 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू हो रहे 12वें ऑटो एक्सपो में इस बार कई उन्नत तकनीक और नए वाहनों की झलक दिखेगी।
विज्ञापन


ऑटो सेक्टर के इस सबसे बड़े शो का इंडस्ट्री और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर होने की उम्मीद है। इस बार एक्सपो में 70 नए वाहन दिखाई देंगे।

इस बार जगह की कमी के चलते 5-11 फरवरी तक चलने वाले ऑटो एक्सपो का आयोजन दो स्थानों पर होगा। इनमें मोटर शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट और ऑटो कंपोनेंट्स शो दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा।

सोसायटी ऑफ इंडियन मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (सियाम) के प्रेसिडेंट विक्रम किर्लोस्कर ने बताया कि ऑटो इंडस्ट्री के लिए गुजरा साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा। आर्थिक मंदी, ईंधन की ऊंची कीमतें और खराब सेंटीमेंट जैसे तमाम कारणों का इंडस्ट्री पर नकारात्मक असर हुआ।
विज्ञापन


हालांकि, इंडस्ट्री में आशावादी बना हुआ रुख है और बिक्री बढ़ाने के लिए बेहतर उत्पाद बनाने पर बहुत कठिन मेहनत की गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के लिए ऑटो इंडस्ट्री एक स्वचालित इंजन की तरह है।

ऑटो एक्सपो का आयोजन उद्योग संगठन सीआईआई, सियाम और एसीएमए की तरह से किया जा रहा है।

ऑटो कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष दीप कपूरिया का कहना है कि ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री ने पिछले कुछ सालों में कई वैल्यू एड कंपोनेंट विकसित किए।

एक्सपो में 500 से अधिक नई तकनीक और 5,000 से अधिक उत्पाद दिखाई जाएंगे।

ऑटो एक्सपो को एक स्पेशल शो बताते हुए सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि पहली बार यह एक्सपो दो हिस्सों ‘कंपोनेंट और मोटर शो’ में हो रहा है। यह इस एक्सपो के बढ़ते दायरे को दर्शाता है।
विज्ञापन


कंपोनेंट शो 6-9 फरवरी तक प्रगति मैदान में और मोटर शो 7-11 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा में होगा। मोटर शो में रोजाना एक लाख से अधिक और कंपोनेंट शो में 10,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें