कुछ दिनों पहले ये खबर थी कि ब्रिटिश ऑटो कंपनी एरियल एक बार फिर बाइक बाजार में आने वाली है। अब कंपनी ने इस बात को साफ कर दिया है कि जल्द ही कंपनी अपनी बाइक बाजार में उतारेगी।
ब्रिटिश ऑटो कंपनी एरियल ने जबरदस्त कास्टमाइज बाइक स्ट्रीट फाइटर और रेसर वर्जन पेश किए हैं। कंपनी ने बाइक को एरियल ऐस नाम से पेश किया है।
एरियल खासकर अपनी रफ्तार कार एटम के लिए जानी जाती है। ऐसा पहली बार नहीं कि कंपनी टू व्हीलर को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 1902 में भी टू व्हीलर उतार चुकी है।
पावर और परफॉर्मेंस
एरियल ऐस बाइक की सबसे खास बात ये है कि ये पूरी तरह कस्टाइमज बाइक है, जिसको आप अपनी मर्जी के मॉडल यानि स्पोर्ट्स, नेक्ड स्पोर्ट्स या फिर क्रूजर आदि मॉडल्स में बनवा सकते हैं। कंपनी ने इसमें हाई क्वालिटी के होंडा पार्ट्स का इस्तेमाल किया है।
एरियल ऐस बाइक में होंडा का 1237 सीसी वी4 इंजन लगा है जो 175 हॉर्स पावर तथा 97 पाउंड फीट टॉर्क जनरेट करता है। यह मात्र 3.4 सेकेंड में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति पकड़ने में सक्षम है। इस बाइक की टॉप स्पीड 165 किलोमीटर प्रतिघंटा की है।
कीमत
एरियल ऐस बाइक 6 स्पीड मेन्युअल, डुअल क्लच गियरबॉक्स, 2 सस्पेंसन सेटअप्स, 3 ईधन टैंक साइज, 3 प्रकार की सीट हाईट, 3 व्हीलबेस लम्बाई आदि फीचर्स मौजूद हैं।
इस बाइक का प्रोडक्शन अगले साल शुरू होने जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य फिलहाल इसकी 100 से 150 यूनिट्स सालाना बनाकर बेचने का है। एरियल ऐस में शुरुआती मॉडल की कीमत £20,000 (करीब 20.45 लाख रुपए) है।