बजाज ऑटो की पावरफुल बाइक डोमिनार 400 को कंपनी नए कलर और फीचर्स के साथ लाने जा रही है। नई बाइक को हाल ही में कंपनी की महाराष्ट्र के चाकन स्थित प्रोडक्शन फैसिलिटी में देखा गया है। नई बजाज डोमिनार लाल रंग की थी।
पढ़ें: नए रंग-रूप में आई रॉयल एनफील्ड Thunderbird, कंपनी ने किया ये बदलाव
लीक हुई तस्वीरों में नए कलर के अलावा लुक में कुछ अपडेट भी देखने को मिले हैं। बाइक की रियर बॉडी पर सिल्वर फिनिश के साथ, हैंडलवार कलर भी सिल्वर रखा गया है। इन बदलाव को देखकर आपको बजाज CS400 कॉन्सेप्ट बाइक की याद आ सकती है। बजाज CS400 को ऑटो एक्सपो 2014 में दिखाया गया था।