दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज जनवरी 2018 में एवेंजर स्ट्रीट और क्रूजर 220 बाइक को नए अवतार में लाने जा रही है। दोनों ही वैरिएंट में बड़े कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। हालांकि किसी प्रकार का मकैनिकल बदलाव नहीं होगा।
पढ़ें: 7.33 लाख रुपए की कार को बना दिया Ferrari जैसा, RTO ने कर दी सीज
हाल ही में पुणे में नई वर्जन की बाइक को टेस्ट करते देखा गया था। बड़े बदलाव की बात करें तो बाइक में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर, बजाज डोमिनार की तरह फ्यूल टैंक के लिए डिजिटल डिस्प्ले, स्प्लिट सीट और बड़ी विंडस्क्रीन दी गई है।