फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गई हीरो एक्सट्रीम बाइक, मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमने आपको बताया था कि हीरो मोटोकॉर्प ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी हीरो एक्सट्रीम 2014 मॉडल जल्द लांच करने वाली है।
विज्ञापन


कंपनी ने इसका एक वीडियो भी जारी किया था कंपनी ने अब नई हीरो एक्सट्रीम 2014 को लांच कर दिया है।

हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर में अपने 15 मॉडल्स को नए अंदाज में पेश किया था। नई हीरो एक्सट्रीम भी उनमें से ही एक बाइक है।

कीमत और उपलब्‍धता

कंपनी ने नई हीरो एक्सट्रीम की शुरुअती कीमत 78,800 रुपए (दिल्ली एक्सशोरूम, फ्रंट डिस्क ब्रेक सहित) है। जबकि फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक वैरियंट की कीमत 82,000 रुपए है।

2-3 दिन में हीरो एक्सट्रीम की बुकिंग शुरू हो जाएगी जबकि कुछ ‌डीलर्स का कहना है कि बाइक ‌डिलीवरी के लिए भी तैयार है।

हाई एडवांस फीचर

नई हीरो एक्सट्रीम अपने ‌पिछले वर्जन से काफी अलग है, इसमें डुअल फिनिश कलर का इस्तेमाल किया गया है। ये बाइक चार शानदार रंगों में मौजूद है।

कंपनी ने इसमें कई हाई एडवांस फीचर्स जैसे अंडरसीट मोबाइल चार्जर और इंजन इंमोबलाइजर का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

इंजन पावर

इसके अलावा पावर की बात करें तो 149.2सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन, 5 स्पीड गियर बॉक्स का इस्तेमाल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें