फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Taxi: ओला-उबर का विकल्प? जानें कैसे करें भारत टैक्सी की बुकिंग और अपने रोजाना के सफर का किराया समझें

Fri, 06 Feb 2026 04:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत टैक्सी, भारत का पहला कोऑपरेटिव-आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे प्राइवेट कंपनियों द्वारा चलाई जा रही मौजूदा एप-आधारित कैब सर्विस के मुकाबले यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प के तौर पर पेश किया गया है।
विज्ञापन
Bharat Taxi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में दैनिक यात्रा करने वालों के लिए Bharat Taxi (भारत टैक्सी) एक नया विकल्प बनकर सामने आई है। सहकारिता आधारित इस राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया। दावा है कि यह निजी कैब एप के मुकाबले यात्रियों को स्थिर किराया, नो-सर्ज प्राइसिंग और कम कैंसिलेशन जैसी राहत देगा।

विज्ञापन


भारत टैक्सी क्या है और यह क्यों खास मानी जा रही है?
भारत टैक्सी को देश का पहला कोऑपरेटिव-लेड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा वादा है-

  • जीरो कमीशन मॉडल
  • सर्ज प्राइसिंग नहीं
  • ड्राइवरों को सीधी कमाई, जिससे कैंसिलेशन कम होने की उम्मीद

कंपनी का कहना है कि पीक आवर्स, खराब मौसम या इमरजेंसी के समय भी किराया अचानक नहीं बढ़ेगा। 

भारत टैक्सी एप। - फोटो : Amar Ujala

भारत टैक्सी एप पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?
गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप के अनुसार, भारत टैक्सी ये सुविधाएं देती है:

  • फेयर और ट्रांसपेरेंट किराया
  • नजदीकी ड्राइवर की तेज बुकिंग
  • कोई छिपा हुआ चार्ज नहीं
  • UPI या कैश से आसान भुगतान
  • ड्राइवर खुश, इसलिए राइड ज्यादा भरोसेमंद 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास क्यों हो रहा इतना लोकप्रिय? छह महीने में 50 लाख यूजर्स का आंकड़ा पार

भारत टैक्सी ऐप शुरू - फोटो : अमर उजाला

भारत टैक्सी में कौन-कौन से राइड विकल्प उपलब्ध हैं?
यात्रियों को अपनी जरूरत के हिसाब से कई विकल्प मिलते हैं:

  • भारत ऑटो - छोटे और जल्दी शहर के सफर के लिए
  • भारत बाइक - बजट और तेज दैनिक यात्रा
  • कैब इकोनॉमी - रोजमर्रा की किफायती कैब
  • कैब प्रायोरिटी - भीड़भाड़ में जल्दी पिक-अप
  • सेडान - ज्यादा आराम और लेगरूम
  • XL कैब - परिवार, ग्रुप या ज्यादा सामान के लिए 

भारत टैक्सी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-NCR में भारत टैक्सी ऑटो का किराया कितना है?

किराया संरचना इस प्रकार है:

  • न्यूनतम किराया (4 किमी तक): 30 रुपये
  • 4 से 12 किमी: 23 रुपये प्रति किमी
  • 12 किमी से ज्यादा: 18 रुपये प्रति किमी
  • पिक-अप चार्ज: 20 रुपये
  • वेटिंग चार्ज: पहले 5 मिनट के बाद 1 रुपये प्रति मिनट
  • भीड़भाड़ चार्ज: पीक ट्रैफिक में 15 प्रतिशत
  • ड्राइवर से जुड़ा अतिरिक्त शुल्क: 10 रुपये (विशेष परिस्थितियों में) 

यह भी पढ़ें - Black Car: काले रंग की कार खरीदना सही फैसला है या नहीं? खरीदने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
 

भारत टैक्सी एप - फोटो : AI इमेज

भारत टैक्सी पर राइड कैसे बुक करें?
राइड बुक करने की प्रक्रिया आसान है:

  1. गूगल प्ले स्टोर से भारत टैक्सी ऐप डाउनलोड करें
  2. मोबाइल नंबर और नाम से रजिस्टर करें
  3. लोकेशन एक्सेस दें
  4. पिक-अप और ड्रॉप लोकेशन डालें
  5. अपनी पसंद की राइड चुनें
  6. बुक राइड पर टैप करें

यात्रियों के लिए कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं?
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐप में कई फीचर्स हैं:

  • वन-टैप SOS - सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट
  • इमरजेंसी कॉन्टैक्ट अलर्ट - आपके करीबी को तुरंत सूचना
  • सायरन बटन - आपात स्थिति में तेज अलार्म
  • लाइव राइड ट्रैकिंग - परिवार और दोस्तों के साथ रियल-टाइम शेयर

 

भारत टैक्सी एप लोगो। - फोटो : Bharat Taxi

पायलट रन में भारत टैक्सी का प्रदर्शन कैसा रहा?
भारत टैक्सी को बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम, 2002 के तहत रजिस्टर किया गया है।

  • दिसंबर में दिल्ली-एनसीआर और गुजरात से पायलट शुरू
  • 3 लाख+ ड्राइवर जुड़े
  • 1 लाख+ यूजर रजिस्टर
  • रोजाना 10,000+ राइड्स

दिल्ली में फिलहाल 7 सपोर्ट सेंटर्स काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Missing Link Project: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का 'मिसिंग लिंक' क्या है? भारी जाम के बाद फिर आया चर्चा में

विज्ञापन

'सारथी' और 'बाइकर दीदी' पहल क्या है? 
ड्राइवरों को यहां 'सारथी' कहा जाता है।
महिला सुरक्षा और समावेशन के लिए 'बाइकर दीदी' पहल शुरू की गई है, जिसके तहत 150+ महिला ड्राइवर प्लेटफॉर्म से जुड़ी हैं।

सारथियों को मिलते हैं:

  • हेल्थ इंश्योरेंस
  • एक्सीडेंट कवर
  • रिटायरमेंट सेविंग्स
  • सपोर्ट सिस्टम

अब तक 10 करोड़ रुपये सीधे ड्राइवरों में बांटे जा चुके हैं। लॉन्च के दौरान 6 टॉप सारथियों को 5-5 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट और फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा।

आगे की योजना क्या है?
भारत टैक्सी का लक्ष्य अगले दो साल में सभी राज्यों और शहरों तक विस्तार करना है।
कंपनी एक देशव्यापी, कोऑपरेटिव-आधारित मोबिलिटी इकोसिस्टम बनाना चाहती है। जो भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा हो और यात्रियों को प्रीडिक्टेबल, पारदर्शी और लोकल-ओनड राइड-हेलिंग विकल्प दे सके। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें