फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Mileage Cars: कम बजट में चाहिए ज्यादा माइलेज? पांच लाख से कम में मिलती हैं ये बेहतरीन कारें, देखें लिस्ट

Tue, 04 Aug 2026 09:30 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best mileage cars under 5 lakh: क्या आप भी एक ऐसी कार चाहते हैं, जिसका माइलेज भी शानदार हो और मेंटेंनेंस खर्च भी कम हो, लेकिन बजट का इश्यू है, तो यहां जानिए पांच लाख रुपये में ऐसी कारें, जो आपके लिए बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cheapest mileage cars: देश में नई कार खरीदते समय ज्यादातर लोग माइलेज के बारे में सोचते हैं, लेकिन उनके दाम देखकर पीछे हट जाते हैं। तो अगर आपका बजट भी लगभग पांच लाख रुपये है और आप ऐसी कार की तलाश कर रहे हैं, जो कम कीमत में शानदार माइलेज दे, तो बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इनमें मारुति ऑल्टो K10 से लेकर रेनो क्विड तक कई कारें शामिल हैं। आइए इन सभी कारों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


मारुति ऑल्टो K10: कम बजट में शानदार माइलेज

  • मारुति ऑल्टो K10 लंबे समय से बजट कार सेगमेंट की पसंदीदा कारों में से एक रही है। नया मॉडल पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गया है और माइलेज के मामले में भी बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
  • भीड़भाड़ वाले शहरों और हाईवे पर यह कार आसानी से 24 से 25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। कम बजट में कार खरीदने वालों के लिए यह एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।


 मारुति सेलेरियो: माइलेज के मामले में सबसे आगे

  • अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ ज्यादा माइलेज है, तो मारुति सेलेरियो आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसे देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारों में भी गिना जाता है।
  • इसका VVT इंजन 25 से 26 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसके अलावा कार का केबिन काफी स्पेशियस और आरामदायक है।

विज्ञापन

मारुति एस-प्रेसो: मिनी SUV जैसा लुक

  • जो लोग कम बजट में थोड़ी अलग डिजाइन और ऊंची सीटिंग पोजिशन चाहते हैं, उनके लिए मारुति एस-प्रेसो एक अच्छा विकल्प साबिज हो सकती है।
  • कंपनी ने इसे मिनी SUV जैसा डिजाइन दिया है, जिससे खराब रास्तों पर भी इसे चलाना आसान हो जाता है। यह कार 24-25 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।


मारुति वैगनआर: फैमिली कार के लिए बेहतरीन विकल्प

  • वैगनआर भारत की सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक मानी जा रही है। इसका बेस मॉडल पांच लाख रुपये के बजट के आसपास उपलब्ध है।
  • इस कार में अच्छा लेगरूम और हेडरूम मिलता है, जिससे लंबी यात्राएं आरामदायक हो जाती हैं। माइलेज की बात करें तो यह कार 23 से 24 किलोमीटर प्रति लीटर तक का एवरेज देती है।


रेनो क्विड: स्पोर्टी लुक के साथ शानदार विकल्प

  • अगर आप मारुति के अलावा कोई दूसरा ब्रांड देखना चाहते हैं, तो रेनो क्विड आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।
  • इसका SUV जैसा डिजाइन और स्पोर्टी लुक युवाओं को काफी पसंद आता है। इसका बेस वेरिएंट पांच लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है और यह 21 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।


सीएनजी वेरिएंट्स भी हैं बेहतरीन विकल्प

  • अगर आपकी रोजाना ड्राइविंग ज्यादा है, तो इन कारों के सीएनजी वेरिएंट्स आपके लिए और भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
  • सीएनजी मॉडल 30 से 34 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देने में सक्षम हैं, जिससे ईंधन का खर्च काफी कम हो जाता है।


कम मेंटेनेंस और बेहतर रीसेल वैल्यू

  • इन बजट कारों की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ कम कीमत और शानदार माइलेज नहीं है, बल्कि इनका मेंटेनेंस खर्च भी काफी कम होता है।
  • इनकी सर्विसिंग सस्ती होती है, स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं और 4-5 साल बाद इनकी रीसेल वैल्यू भी अच्छी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें