स्टीलबर्ड SBA-1 क्लासिक
पहला है स्टीलबर्ड SBA-1 क्लासिक (फुल फेस) जिसका शेल हाई-इंपैक्ट थर्मोप्लास्टिक/ABS से बना है। इसमें ISI (IS 4151) सर्टिफिकेशन मिलता है। हेलमेट का वजन करीब 1,170 ग्राम है। हेलमेट में क्लियर, यूवी/एंटी-स्क्रैच वाइजर मिलता है। इसमें कंफर्ट पैडिंग लाइनर के साथ क्विक-रीलीज बकल फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। हेलमेट की कीमत की बात करें तो ये आपको करीब 1,300–1,700 रुपए के बीच मिल जाएगा।
स्टीलबर्ड SBH-17 टर्मीनेटर
दूसरा है स्टीलबर्ड SBH-17 टर्मीनेटर (फुल फेस) जिसका शेल हाई-इंपैक्ट थर्मोप्लास्टिक से बना है। इसमें ISI सर्टिफिकेशन मिलता है। हेलमेट का वजन करीब 1.3 किलोग्राम है। हेलमेट में क्लियर, मल्टीपल ग्राफिक ऑप्शन वाला वाइजर मिलता है। इसमें पैडेड कुशन लाइनर के साथ क्विक-रिलीज बकल मिलता है। हेलमेट की कीमत की बात करें तो ये आपको करीब 1,650–1,999 रुपए के बीच मिल जाएगा।
वेगा बोल्ट
तीसरा है वेगा बोल्ट (फुल फेस) जिसका शेल हाई-इंपैक्ट ABS से बना है। इसमें ISI + DOT सर्टिफिकेशन मिलता है। हेलमेट का वजन करीब 1,350±50 ग्राम है। हेलमेट में स्क्रैच-रेजिस्टेंट वाइजर और रिमूवएबल/वाशेबल लाइनर मिलता है। इसमें क्विक रिलीज बकल भी मिलता है। हेलमेट की कीमत की बात करें तो करीब 1,550–1,900 रुपए के बीच मिल जाएगा।
वेगा क्लिफ/क्लिफ डीएक्स
चौथा है वेगा क्लिफ/क्लिफ डीएक्स (फुल फेस) जिसका शेल हाई-इंपैक्ट ABS से बना है। इसमें ISI (IS 4151:2015) सर्टिफिकेशन मिलता है। हेलमेट का वजन करीब 900–950 ग्राम (बहुत हल्का) है। 1 माउथ + रियर एक्झॉस्ट(DX) वेंटिलेशन मिलता है। इसमें मैटेलिक माइक्रोमेट्रिक क्विक-रिलीज बकल मिलता है। हेलमेट की कीमत 800–1,200 रुपए के बीच हो सकती है।
स्टड्स निंजा इलीट
पांचवा है स्टड्स का निंजा इलीट (फ्लिप-अप/मॉड्यूलर) जिसका शेल हाई-इंपैक्ट आउटर शेल से बना है। इसमें ISI सर्टिफिकेशन मिलता है। हेलमेट में रेगुलेटेड-डेंसिटी EPS है। हेलमेट में फ्लिप-अप चिन और क्विक-रिलीज वाइजर जैसे फीचर्स मिलते हैं। हेलमेट की कीमत की बात करें तो यह हेलमेट 1,100–1,250 के बीच मिल जाएगा।