बिना नंबरप्लेट की स्कूटी का चालान करते यातायात पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
बंगलूरू में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामलों में तेज उछाल देखा जा रहा है। औसतन हर दिन 21,000 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। पुलिस की जागरूकता मुहिम और सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद वाहन चालकों और दोपहिया सवारों में नियमों का पालन नहीं बढ़ पा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले साल के 11 महीनों में ही 69 लाख से ज्यादा ट्रैफिक उल्लंघन दर्ज किए गए।