फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: बेटी की शादी से पहले पिता ने चेक किए होने वाले दामाद के ट्रैफिक चालान, वजह जानकर आप भी करेंगे तारीफ!

Thu, 28 May 2026 05:40 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Andhra Pradesh Marriage Story: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की शादी तय करने से पहले होने वाले दामाद के ट्रैफिक चालान रिकॉर्ड की जांच करवाई। उन्होंने पुलिस से यह पता लगाने को कहा कि क्या युवक पर रैश ड्राइविंग, ड्रंक ड्राइविंग या अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जांच में कोई गंभीर उल्लंघन नहीं पाया और पिता के इस जिम्मेदाराना कदम की सराहना की। यह अनोखी घटना अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन
एक पिता ने अपने बेटी का रिश्ता पक्का करने से पहले होने वाले दामाद का 'ट्रैफिक चालान रिकॉर्ड' चेक किया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमतौर पर भारत में शादियां तय करने से पहले लोग लड़के की नौकरी, परिवार और बैंक बैलेंस देखते हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश से एक बेहद दिलचस्प और अपनी तरह का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी का रिश्ता पक्का करने से पहले होने वाले दामाद का ट्रैफिक चालान रिकॉर्ड चेक किया।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के रहने वाले 55 वर्षीय एक पिता अपनी बेटी के लिए योग्य वर की तलाश कर रहे थे। जब उन्हें एक अच्छा रिश्ता मिला तो उन्होंने पारंपरिक पूछताछ से हटकर एक अनोखा कदम उठाया। मंगलवार को वह होने वाले दामाद की कार और टू-व्हीलर का नंबर लेकर सीधे रायुडुपलेम (Rayudupalem) ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से गुजारिश की कि वे इन गाड़ियों के नंबरों के आधार पर चेक करें कि लड़के की गाड़ी पर कोई ट्रैफिक चालान पेंडिंग तो नहीं है।


ट्रैफिक चालान ही क्यों देखा?

पिता का मानना था कि सड़क पर कोई व्यक्ति कैसे गाड़ी चलाता है, उससे उसके स्वभाव और अनुशासन का सीधा पता चलता है। वह चालान के जरिए यह परखना चाहते थे कि:

  • लड़के को रैश ड्राइविंग (लापरवाही से गाड़ी चलाना) की आदत तो नहीं है।
  • कहीं उस पर ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब पीकर गाड़ी चलाना) का कोई मामला तो दर्ज नहीं है।
  • क्या वह बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है?

पिता का सोचना था कि एक जिम्मेदार ड्राइवर हमेशा अनुशासित, धैर्यवान और सामाजिक रूप से जिम्मेदार होता है। बता दें कि इस व्यक्ति ने वर्षों पहले अपनी पत्नी को खो दिया था और अकेले ही तमाम संघर्षों के बाद अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर इंजीनियर बनाया है। ऐसे में वे बेटी के भविष्य को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे।

विज्ञापन

क्या निकला पुलिस जांच में?

पुलिस भी इस अनोखी गुजारिश को सुनकर हैरान रह गई। जब पुलिस ने सिस्टम में लड़के की दोनों गाड़ियों का रिकॉर्ड चेक किया, तो लड़के का ड्राइविंग रिकॉर्ड बिल्कुल 'क्लीन' निकला। उस पर कोई भी चालान पेंडिंग नहीं था और न ही उसने कभी किसी बड़े ट्रैफिक नियम को तोड़ा था।


पुलिस ने भी की तारीफ

रायुडुपलेम पुलिस ने पिता के इस कदम की जमकर तारीफ की है। अधिकारियों ने कहा कि लड़के के चरित्र और जिम्मेदारी को सड़क पर उसके व्यवहार के जरिए परखने का यह एक बेहद व्यावहारिक, नया और शानदार तरीका है।


आपके लिए सीख

यह घटना बताती है कि आपका ड्राइविंग रिकॉर्ड और सड़क पर आपका व्यवहार आपके निजी जीवन पर भी असर डाल सकता है। सुरक्षित और नियम से गाड़ी चलाना सिर्फ आपको दुर्घटनाओं से नहीं बचाता, बल्कि यह आपके अच्छे बर्ताव, धैर्य और अनुशासन का भी प्रमाण है। हमेशा सुरक्षित चलें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें