क्या फायर NOC पर असर पड़ा है?
फायर विभाग की आपत्तियों के बाद सोसायटी का फायर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नवीनीकरण रोक दिया गया है।
जब तक बेसमेंट से निजी चार्जर्स नहीं हटाए जाते और सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक NOC जारी नहीं किया जाएगा।
इसका EV मालिकों पर क्या असर पड़ेगा?
इस फैसले के बाद निवासियों के पास घर पर चार्जिंग का विकल्प सीमित हो गया है।
अब उन्हें सार्वजनिक या कमर्शियल चार्जिंग स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ेगा, जो आमतौर पर ज्यादा महंगे और कम सुविधाजनक होते हैं।
शहरी इलाकों में ईवी अपनाने का एक बड़ा कारण घर पर चार्जिंग की सुविधा है, जो अब प्रभावित हो सकती है।
क्या यह EV अपनाने में बाधा बन सकता है?
अगर इस तरह के प्रतिबंध अन्य सोसायटी में भी लागू होते हैं, तो यह ईवी खरीदने के फैसले को प्रभावित कर सकता है।
क्योंकि ईवी उपयोगकर्ताओं के लिए रातभर घर पर चार्जिंग सबसे आसान और किफायती विकल्प होता है।
ऐसे में निजी चार्जिंग की सुविधा खत्म होना ईवी अपनाने की गति को धीमा कर सकता है।
यह भी पढ़ें - EV Charging: क्या सोसायटी पार्किंग में ईवी चार्जर लगा सकते हैं? जानें नियम, अधिकार, एनओसी और पूरी प्रक्रिया
आगे क्या रास्ता हो सकता है?
इस स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षित और मानकीकृत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना जरूरी होगा।
बेहतर वायरिंग, वेंटिलेशन और सुरक्षा उपायों के साथ समाधान निकाला जा सकता है। जिससे ईवी उपयोग और सुरक्षा दोनों के बीच संतुलन बनाया जा सके।