फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Launch: नए अवतार में लॉन्च हुई Pulsar N160! अब सिंगल सीट में भी मिलेगी ड्यूल चैनल ABS की सेफ्टी

Mon, 14 Jul 2025 03:57 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर बाइक Pulsar N160 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इस बार बाइक को सिंगल सीट और ड्यूल चैनल ABS से लैस किया गया है, जो राइडिंग को पहले से ज्यादा सेफ और कम्फर्टेबल बनाता है।
विज्ञापन
Bajaj Pulsar N160 - फोटो : Bajaj Auto
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bajaj Auto ने भारत में अपनी लोकप्रिय बाइक Pulsar N160 का नया वेरिएंट पेश किया है। इस नए मॉडल में कंपनी ने सिंगल सीट और ड्यूल चैनल ABS की सुविधा दी है, जिससे यह बाइक अब ज्यादा सुरक्षित हो गई है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में कंपनी सिंगल सीट वेरिएंट ला चुकी है, लेकिन अब यह नए सेफ्टी फीचर के साथ पेश की गई है।
विज्ञापन


चार वैरिएंट में उपलब्ध हुई N160
बाइक के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। हालांकि अब इसमें स्प्लिट सीट की जगह सिंगल सीट दी गई है। साथ ही, रियर ग्रैब रेल को भी अब एक सिंगल यूनिट में बदला गया है, जिससे पीछे बैठने वाले को ज्यादा स्पेस और आराम मिलेगा। नए लॉन्च के साथ बाजार में Bajaj Pulsar N160 अब कुल चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें नया सिंगल सीट डुअल चैनल एबीएस, सिंगल सीट सिंगल चैनल एबीएस, डुअल चैनल एबीएस स्प्लिट सीट और यूएसडी फोर्क्स वाला डुअल चैनल एबीएस मॉडल शामिल है।

नए वेरिएंट में हार्डवेयर पुराने मॉडल जैसा ही है। इसमें आगे की तरफ 300mm डिस्क ब्रेक और पीछे 280mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। बेस वेरिएंट में रियर डिस्क 230mm का है। इसके अलावा इसमें पहले जैसा ही 37mm टेलेस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है।
विज्ञापन


फीचर्स हैं शानदार
फीचर्स की बात करें तो Pulsar N160 में बाय-फंक्शनल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल और एसएमएस अलर्ट की सुविधा दी गई है। साथ ही इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।

इंजन स्पेक्स
इंजन की बात करें तो इसमें 164.82cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16 hp की पावर 8750 rpm पर और 14.65 Nm का टॉर्क 6750 rpm पर जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें