टू-व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने भारत में अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक पल्सर N160 रेंज को और मजबूत करते हुए दो नए एडवांस्ड वेरिएंट्स- Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।
दिल्ली में इनकी एक्स-शोरूम कीमतें ये हैं:
Pulsar N160 S: 1,33,511 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Pulsar N160 SS: 1,42,585 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
कंपनी ने साफ किया है कि ये दोनों नए हाई-टेक वेरिएंट्स लाइनअप में जुड़े हैं। जबकि मौजूदा स्टैंडर्ड पल्सर N160 (Standard N160) की बिक्री भी इनके साथ जारी रहेगी।
बजाज ने इन दोनों नई बाइक्स में नया और सेगमेंट-लीडिंग पावरफुल इंजन दिया है:
165cc फोर-वॉल्व इंजन: दोनों बाइक्स में बिल्कुल नया 165cc, 4-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 18.2 bhp की पावर जनरेट करता है।
सेगमेंट की सबसे तेज बाइक: बजाज का दावा है कि ये बाइक्स महज 4.5 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती हैं। जिससे ये अपने सेगमेंट की सबसे तेज और सबसे पावरफुल बाइक्स बन गई हैं।
इंटेलिजेंट थ्रॉटल (ETB): नया इंजन इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (Electronic Throttle Body/ETB) सिस्टम के साथ आता है। जो राइडर को बेहतर थ्रॉटल रिस्पॉन्स और कई इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेंस फीचर्स प्रदान करता है।
इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल (ETB) तकनीक के जुड़ने से दोनों बाइक्स में कई आधुनिक राइडर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हो गए हैं:
4 राइड मोड्स (Rain, Road, Sport, Off-road): राइडर अपनी जरूरत और सड़क की स्थिति के हिसाब से 4 अलग-अलग राइडिंग मोड्स में से चुन सकते हैं। यह सिस्टम सड़क की स्थिति के अनुसार बाइक का थ्रॉटल रिस्पॉन्स एडजस्ट कर देता है।
क्रॉल टेक्नोलॉजी (Crawl Technology): ट्रैफिक के दौरान राहत देने के लिए यह फीचर दिया गया है। इसकी मदद से भारी और धीमी ट्रैफिक में बिना बार-बार क्लच या गियर में बदलाव किए बाइक कम स्पीड पर बेहद स्मूथ तरीके से आगे बढ़ती है।
रिस्पॉन्सिव ट्रैक्शन कंट्रोल: यह एक्सक्लूसिव फीचर फ्लैगशिप N160 SS वेरिएंट में मिलता है। जो खराब या फिसलन भरी सड़कों पर पहियों की ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है।
दोनों मॉडल्स में N160 SS ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड वेरिएंट है। जिसमें कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स दिए गए हैं:
गूगल मैप्स के साथ 5-इंच TFT कंसोल: इसमें 5-इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो गूगल मैप्स मिररिंग को सपोर्ट करता है। बजाज के मुताबिक, भारत में किसी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल में यह फीचर पहली बार दिया गया है।
लुक और कंफर्ट में बदलाव: इस मॉडल में नए ग्राफिक्स, कलर्ड अलॉय व्हील्स, बदला हुआ हैंडलबार एंगल और नई सीट हाइट दी गई है। जो बाइक के लुक्स और राइडिंग कम्फर्ट दोनों को बढ़ाती है।
रंग और उपलब्धता: नए N160 S और N160 SS वेरिएंट्स देशभर की सभी बजाज डीलरशिप्स पर तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होंगे। जिसमें अटलांटिक ब्लू, पर्ल मैटेलिक व्हाइट और ब्रुकलिन ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं।
युवाओं में लोकप्रियता: चालू कैलेंडर वर्ष के पहले 6 महीनों में पल्सर N160 रेंज ने 60 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि दर्ज की है। खास बात यह है कि इसके लगभग 70 प्रतिशत ग्राहक 35 वर्ष से कम आयु के युवा हैं।
लॉन्च के अवसर पर बजाज ऑटो लिमिटेड के टू-व्हीलर बिजनेस यूनिट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (CBO) सारंग कनाडे ने कहा, "पल्सर N160 प्लेटफॉर्म को देशभर के राइडर्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फ्लैगशिप N160 SS और N160 S के साथ हम इस सफलता को आगे बढ़ा रहे हैं। इंटेलिजेंट थ्रॉटल (ETB) इस नई पीढ़ी का आधार है, जो सेगमेंट-लीडिंग परफॉर्मेंस के साथ राइड मोड्स, क्रॉल टेक्नोलॉजी और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी एडवांस्ड तकनीकों को सक्षम बनाता है।"