फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट से गायब हुई बजाज पल्सर 180 क्लासिक: अप्रैल में ही हुई थी वापसी, क्या फिर हो गई बंद?

Tue, 17 Nov 2026 02:26 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बजाज की पल्सर 180 क्लासिक कंपनी की वेबसाइट पर अब नहीं दिख रही है।
  • यह बाइक अप्रैल 2026 में 1.22 लाख रुपये की कीमत पर दोबारा लॉन्च हुई थी।
  • पांच साल में यह दूसरी बार है जब मॉडल बंद होता दिख रहा है।
  • बजाज ने अब तक न बंद होने की पुष्टि की है, न कोई वजह बताई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजाज की पल्सर 180 क्लासिक को कंपनी ने अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। यह वही बाइक है जिसे अप्रैल में दोबारा बाजार में उतारा गया था। कुछ ही महीनों में उसका वेबसाइट से हट जाना पल्सर के चाहने वालों को चौंका रहा है। यह पांच साल में दूसरा मौका है जब यह मॉडल बंद होता दिख रहा है। हालांकि बजाज ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

वेबसाइट से कैसे गायब हुई 180?

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अब पल्सर 180 क्लासिक नहीं दिख रही है। हालांकि कंपनी ने अब तक इम मॉडल को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, पर यह कदम इशारा करता है कि इस मशहूर स्पोर्टी कम्यूटर का सफर फिलहाल खत्म हो गया है। यानी बाइक का बंद होना अभी संकेतों पर टिका है, पुष्टि पर नहीं। बजाज ने यह भी नहीं बताया कि मॉडल हटाने की वजह क्या है, आखिर क्यों ये बाइक बेवसाइट से हटाई गई है।

अप्रैल में हुई थी वापसी

इस बाइक की कहानी में उतार-चढ़ाव कम नहीं हैं। पल्सर 180 को 2022 में बंद कर दिया गया था। फिर अप्रैल 2026 में इसे 1.22 लाख रुपये की कीमत पर दोबारा लॉन्च किया गया। उस वापसी को टीवीएस अपाचे RTR 180 से मुकाबले की कोशिश के तौर पर देखा गया था। यानी बजाज ने इस सेगमेंट में फिर से जगह बनाने का दांव खेला था। लेकिन कुछ ही महीनों में बाइक वेबसाइट से हटा दी गई है।

पल्सर 180 का अब तक का सफर

  • 2022 में पल्सर 180 पहली बार बाजार से हटाई गई।
  • अप्रैल 2026 में उसे 1.22 लाख रुपये की कीमत पर फिर लॉन्च किया गया।
  • जून 2026 में बजाज की पल्सर N125 भी बंद कर दी गई थी।
  • नवंबर में 180 क्लासिक कंपनी की वेबसाइट से गायब दिखी।

क्या फिर लौट सकती है पल्सर 180?

वापसी को लेकर तस्वीर मिली-जुली है। एक तरफ माना जा रहा है कि पल्सर 125 और 150 के उलट 180 के जल्दी लौटने की संभावना कम है। दूसरी तरफ बजाज बंद हो चुके मॉडल को दोबारा लाने के लिए भी जानी जाती है, इसलिए पल्सर 180 भी जल्द दिख सकती है। यह भी याद रखना चाहिए कि इसी बाइक की अप्रैल में वापसी हो चुकी है, यानी कंपनी पहले भी इस मॉडल पर दोबारा दांव लगा चुकी है। आगे क्या होगा, यह कंपनी के अगले कदम पर टिका है।

पहले भी हटे हैं कम चलने वाले मॉडल

गौरतलब है कि बजाज का इतिहास रहा है कि जो मॉडल बिक्री में अच्छा नहीं करते, उन्हें कंपनी जल्दी हटा देती है। इसकी मिसाल पल्सर N125 है, जो जून में बंद हुई थी। अब 180 क्लासिक भी वेबसाइट से हट गई है, जो बंद होने का संकेत है। लेकिन 180 की बिक्री के आंकड़े सामने नहीं हैं और कंपनी ने कारण भी नहीं बताया। पाठकों को फिलहाल कंपनी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें