फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Electric Bike: कंपनी ने शुरू की पहली इलेक्ट्रिक बाइक की तैयारी, जानें कब देगी भारतीय बाजार में दस्तक

Wed, 22 Jul 2026 03:51 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bajaj Electric Bike: भारत में ईवी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां भी अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही हैं। इसी कड़ी में अब बजाज भी अपनी ईवी रेंज को मजबूत करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर काम शुरू करना शुरू कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह बाइक कब लॉन्च हो सकती है और इससे जुड़े बड़े अपडेट क्या हैं।
 
विज्ञापन
बजाज इलेक्ट्रिक बाइक - फोटो : chetak
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bajaj EV Bike Launch: भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। टीवीएस, ओला और एथर जैसे ब्रांड्स के बीच अब बजाज ऑटो भी अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को नया विस्तार देने की योजना पर काम कर रही है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से ईवी सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाने के बाद, कंपनी अब देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अपनी वित्त वर्ष 2027 (FY27) की पहली तिमाही की रिपोर्ट जारी करते हुए आधिकारिक तौर पर इस नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


भारत में लॉन्च होगी बजाज की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
फिलहाल सामने आई रिपोर्ट्स के बजाज 2027 तक पहली तिमाही के नतीजों के दौरान जानकारी दी कि कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर काम कर रही है। यह बजाज की पहली इलेक्ट्रिक बाइक होगी, जिसके जरिए कंपनी तेजी से बढ़ रहे ईवी मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।

फीचर्स और रेंज पर अभी सस्पेंस
फिलहाल कंपनी ने केवल लॉन्च से संबंधित कोई जानकारी साझा की है। बाइक की बैटरी क्षमता, रेंज, मोटर, चार्जिंर समय, फीचर्स या डिजाइन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इन सभी स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन




चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी होगा अपडेट

बजाज केवल नई इलेक्ट्रिक बाइक पर ही काम नहीं कर रही, बल्कि अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लगातार बेहतर बनाने की तैयारी में है। उम्मीद है कि आने वाले अपडेट में इसकी रेंज बढ़ाई जाएगी और कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे, जिससे यह ग्राहकों के लिए और आकर्षक बन सके।

पल्सर रेंज में भी होंगे बदलाव
कंपनी अपनी पेट्रोल मोटरसाइकिल लाइनअप को भी अपडेट करने की तैयारी कर रही है। बजाज ने इशारा दिया है कि 125cc से 160cc तक की पल्सर रेंज में नए अपडेट किए जाएंगे, ताकि यह सेगमेंट में अपनी प्रतिस्पर्धा मजबूत बनाए रख सके।

कब तक आ सकती है नई इलेक्ट्रिक बाइक?
कंपनी के अनुसार, नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अगले एक से दो वर्षों में लॉन्च की जा सकती है। मौजूदा जानकारी के आधार पर इसकी लॉन्चिंग 2027 की पहली तिमाही से लेकर 2028 के बीच होने की संभावना है।

बढ़ते ईवी बाजार पर बजाज की नजर
भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए बजाज अपनी ईवी रणनीति को तेजी से आगे बढ़ा रही है। चेतक इलेक्ट्रिक को लगातार अपडेट करने और पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की तैयारी से साफ है कि कंपनी आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है। फिलहाल बाइक की तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लॉन्च को लेकर बाजार में उत्सुकता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें