भारत में लॉन्च होगी बजाज की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
फिलहाल सामने आई रिपोर्ट्स के बजाज 2027 तक पहली तिमाही के नतीजों के दौरान जानकारी दी कि कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर काम कर रही है। यह बजाज की पहली इलेक्ट्रिक बाइक होगी, जिसके जरिए कंपनी तेजी से बढ़ रहे ईवी मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी।
फीचर्स और रेंज पर अभी सस्पेंस
फिलहाल कंपनी ने केवल लॉन्च से संबंधित कोई जानकारी साझा की है। बाइक की बैटरी क्षमता, रेंज, मोटर, चार्जिंर समय, फीचर्स या डिजाइन से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इन सभी स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी होगा अपडेट
बजाज केवल नई इलेक्ट्रिक बाइक पर ही काम नहीं कर रही, बल्कि अपने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी लगातार बेहतर बनाने की तैयारी में है। उम्मीद है कि आने वाले अपडेट में इसकी रेंज बढ़ाई जाएगी और कुछ नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे, जिससे यह ग्राहकों के लिए और आकर्षक बन सके।
पल्सर रेंज में भी होंगे बदलाव
कंपनी अपनी पेट्रोल मोटरसाइकिल लाइनअप को भी अपडेट करने की तैयारी कर रही है। बजाज ने इशारा दिया है कि 125cc से 160cc तक की पल्सर रेंज में नए अपडेट किए जाएंगे, ताकि यह सेगमेंट में अपनी प्रतिस्पर्धा मजबूत बनाए रख सके।
कब तक आ सकती है नई इलेक्ट्रिक बाइक?
कंपनी के अनुसार, नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल अगले एक से दो वर्षों में लॉन्च की जा सकती है। मौजूदा जानकारी के आधार पर इसकी लॉन्चिंग 2027 की पहली तिमाही से लेकर 2028 के बीच होने की संभावना है।
बढ़ते ईवी बाजार पर बजाज की नजर
भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए बजाज अपनी ईवी रणनीति को तेजी से आगे बढ़ा रही है। चेतक इलेक्ट्रिक को लगातार अपडेट करने और पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की तैयारी से साफ है कि कंपनी आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है। फिलहाल बाइक की तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लॉन्च को लेकर बाजार में उत्सुकता बढ़ गई है।