फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Auto: नवंबर 2022 में नहीं चल पाया बजाज की बाइक्स का जादू, जानें कितनी बाइक्स की हुई बिक्री

Thu, 01 Dec 2022 02:23 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय दो पहिया कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री नवंबर महीने में फीकी रही। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल नवंबर महीने में कम बाइक्स बेचीं।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

देश की प्रमुख बाइक बनाने वाली कंपनी बजाज के लिए नवंबर 2022 का महीना थोड़ा निराशाजनक रहा। कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर नवंबर 2021 के मुकाबले कम बाइक्स बेचीं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की कितनी बाइक्स को नवंबर 2022 में खरीदा गया।

विज्ञापन

कितनी रही सेल

2 of 5
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

नवंबर 2022 में कंपनी 306552 वाहनों की बिक्री की। इनमें भारतीय बाजार के अलावा विदेशी बाजार और कमर्शियल सेगमेंट भी शामिल रहा। जबकि साल 2021 के नवंबर महीने में कंपनी ने 379276 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस हिसाब से इस साल नवंबर महीने में कंपनी की कुल बिक्री 19 प्रतिशत कम रही।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन

दो पहिया की कितनी हुई बिक्री

3 of 5
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

ईयर ऑन ईयर बेसिस पर देखें तो इस साल नवंबर महीने में कंपनी ने कुल 262120 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की। वहीं नवंबर 2021 के दौरान कंपनी ने कुल 338473 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल 23 फीसदी कम बिक्री हुई। भारतीय बाजार में नवंबर 2022 में कंपनी ने कुल 123490 यूनिट्स की बिक्री की और 138630 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

कमर्शियल वाहनों की बिक्री से मिली राहत

4 of 5
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नवंबर 2022 में कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 44432 यूनिट्स रही। इनमें से 29226 यूनिट्स की बिक्री भारतीय बाजार में और 15206 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया गया। जबकि पिछले साल नवंबर महीने में कंपनी ने कुल 40803 यूनिट्स की बिक्री की थी। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने इस साल नवंबर महीने में कमर्शियल वाहनों के सेगमेंट में नौ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि कुल बिक्री में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं चल पाया बाइक्स का जादू

5 of 5
For Reference Only - फोटो : bajaj auto

भारतीय बाजार में कंपनी की ओर से सीटी, प्लैटिना, एवेंजर, डोमिनोर और पल्सर जैसी बाइक्स को बेचा जाता है। कंपनी 110 सीसी सेगमेंट से लेकर 400 सीसी तक के सेगमेंट में अपनी बाइक्स की बिक्री करती है।
 

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें