डील के बाद कंपनी समूह के नामों में बड़ा बदलाव
अधिग्रहण पूरा होने के साथ ही कई कंपनियों के नाम भी बदल दिए गए हैं। Pierer Bajaj AG (PBAG) का नाम अब Bajaj Auto International Holdings AG (बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स एजी) हो गया है।
Pierer Mobility AG (PMAG)- जो KTM AG की मूल कंपनी है और जिसके शेयर ज्यूरिख की SIX स्विस एक्सचेंज तथा वियना स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हैं। उनका नाम बदलकर Bajaj Mobility AG कर दिया गया है।
बजाज ऑटो ने नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें - Bike: क्यों कुछ मोटरसाइकिलों में पीछे की सीट सवार की सीट से ऊंची होती है? इस अनोखे डिजाइन की आखिर क्या है वजह
डील से पहले कैसी थी हिस्सेदारी
इस साल मई में बजाज ऑटो ने घोषणा की थी कि उसकी योजना है कि वह अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Bajaj Auto International Holdings BV (BAIHBV) के जरिए केटीएम में अधिकांश शेयर खरीदेगी। इसके लिए 800 मिलियन यूरो की बड़ी लोन व्यवस्था भी की गई थी।
डील से पहले, बजाज के पास PBAG में 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेष हिस्सेदारी ऑस्ट्रिया के व्यवसायी स्टेफन पीयरर की कंपनी Pierer Industrie AG के पास थी।
PBAG के पास PMAG/KTM में लगभग 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इस चेन के जरिए बजाज के पास केटीएम में लगभग 37.5 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रभावी रूप से थी।
यह भी पढ़ें - Flush Door Handles: क्या हैं कार फ्लश डोर हैंडल्स? डिजाइन का नया ट्रेंड, लेकिन सुरक्षा चिंता बढ़ी
अब बजाज के पास KTM पर पूरा नियंत्रण
18 नवंबर 2025 को, सभी शर्तें पूरी होने के बाद बजाज की सहायक कंपनी BAIH ने PBAG के सभी 50,100 शेयर खरीद लिए। इससे PBAG अब 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ BAIH की पूरी तरह स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई। PBAG के जरिए बजाज का PMAG/KTM में 74.9 प्रतिशत तक नियंत्रण स्थापित हो गया।
इसका मतलब है कि अब केटीएम पर नियंत्रण बजाज ऑटो के हाथ में आ गया है।
यह भी पढ़ें - EV Sales: भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में जबरदस्त उछाल, अक्तूबर में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी
PBAG और PMAG बने बजाज ऑटो की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी
डील पूरी होने के बाद PBAG, BAIH की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और बजाज ऑटो की "स्टेप-डाउन सब्सिडियरी" बन गई। PMAG/KTM भी अब बजाज ऑटो समूह की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी हैं।
पीयरर ग्रुप के पूरी तरह बाहर होने के बाद, दोनों कंपनियों के नाम आधिकारिक रूप से बदल दिए गए हैं। और उनके सुपर्वाइजरी बोर्ड और मैनेजमेंट बोर्ड का पुनर्गठन भी कर दिया गया है।
क्या मतलब है इस डील का
यह अधिग्रहण न सिर्फ बजाज ऑटो को ग्लोबल प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में अधिक मजबूत स्थिति देता है। बल्कि केटीएम ब्रांड पर पूर्ण नियंत्रण देते हुए दोनों कंपनियों के भविष्य में संयुक्त विकास का रास्ता भी खोलता है।
यह भी पढ़ें - Car Safety Tips: सवा लाख किलोमीटर चली कार में कौन से पार्ट्स बदलना है सबसे जरूरी? जानें जरूरी जानकारी
यह भी पढ़ें - Auto Sales: जीएसटी 2.0 से पहले कुल ऑटो बिक्री में अकेले तीन राज्यों की हिस्सेदारी थी 30%, जानें सेल्स ट्रेंड
यह भी पढ़ें - Automatic Cars: भारत में किफायती ऑटोमैटिक कारें, 12 लाख रुपये से कम में एसयूवी और हैचबैक के सबसे बेहतर विकल्प
यह भी पढ़ें - Airless Tyres: एयरलेस बनाम ट्यूबलेस टायर में कौन है बेहतर विकल्प? जानें कीमत, फायदे और नुकसान