फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AWD vs 4WD: आपकी कार के लिए कौन सा सिस्टम है बेस्ट? जानें इन दोनों के बीच का असली अंतर और सही इस्तेमाल

Thu, 02 Apr 2026 11:40 AM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Difference between AWD and 4WD: आजकल कारों में सुरक्षा और कंट्रोल के लिए कई तकनीकें आ रही हैं। जैसे ऑल-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव। ये सुनने में एक जैसे लगते हैं,  लेकिन इनके काम करने का तरीका जमीन-आसमान जैसा अलग है। जहां एक सिस्टम शहर की सड़कों और बारिश के लिए बना है, वहीं दूसरा पहाड़ों और गहरे कीचड़ को चीरने के लिए तैयार किया गया है। जानिए इसके बारे में विस्तार में...
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

What is All Wheel Drive vs 4x4: आज के दौर में कार कंपनियां सिर्फ इंजन पावर ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी भी दे रही हैं। इन्हीं में दो प्रमुख सिस्टम हैं, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) और 4-व्हील ड्राइव (4WD)। नाम भले ही मिलते-जुलते हों, लेकिन इनकी कार्यप्रणाली और उपयोग पूरी तरह अलग है।
विज्ञापन


Best SUV for off-roading India: क्या होता है एडब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी?
एडब्ल्यूडी (ऑल-व्हील ड्राइव) एक ऑटोमैटिक सिस्टम है जो कंप्यूटर और सेंसर्स की मदद से यह तय करता है कि किस पहिए को कितनी पावर चाहिए, यह रोजमर्रा की ड्राइविंग और गीली सड़कों के लिए बेहतर माना जाता है। इसके विपरीत, 4WD (4-व्हील ड्राइव) या 4x4 एक मैनुअल सिस्टम है जिसे ड्राइवर को खुद ऑन करना पड़ता है। यह भारी ऑफ-रोडिंग, रेत और कठिन रास्तों के लिए डिजाइन किया गया है।

ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी): सड़कों का स्मार्ट साथी
एडब्ल्यूडी सिस्टम पूरी तरह से कंप्यूटर की ओर नियंत्रित होता है। इसके स्मार्ट सेंसर्स हर पल यह मॉनिटर करते हैं कि कौन सा पहिया सड़क पर फिसल रहा है।

How AWD works in cars: कैसे काम करता है?
अगर आप बारिश या हल्की बर्फ में कार चला रहे हैं और एक पहिया ग्रिप खोता है, तो सिस्टम तुरंत पावर को दूसरे पहियों पर शिफ्ट कर सकता है।

इसका क्या फायदा है?
इसे आपको ऑन या ऑफ करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह किआ सेल्टोस और टाटा हैरियर जैसी आधुनिक एसयूवी में मिलता है और हाईवे ड्राइविंग को सुरक्षित बनाता है।

4-व्हील ड्राइव (4डब्ल्यूडी): ऑफ-रोडिंग का साथी
4डब्ल्यूडी को 4x4 के नाम से भी जाना जाता है। इसे खासतौर पर उन रास्तों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां सड़क ही नहीं होती।

How 4WD works in cars: कैसे काम करता है?
इसमें ड्राइवर को लीवर या बटन के जरिए सिस्टम को सक्रिय करना होता है। ऑन होने पर, गाड़ी के अगले और पिछले पहिए एक ही फिक्स्ड स्पीड पर घूमते हैं, जिससे गड्ढों या कीचड़ में फंसी कार को निकलने के लिए मैक्सिमम टॉर्क मिलता है।
विज्ञापन


AWD vs 4WD fuel efficiency: इसका क्या फायदा है?
यह रेत, गहरे कीचड़ और खड़ी चढ़ाई के लिए सबसे भरोसेमंद है। महिंद्रा थार और मारुति जिम्नी जैसे वाहनों में यह सिस्टम अपनी ताकत दिखाता है।

असली अंतर क्या है?
  • एडब्ल्यूडी: ऑटोमैटिक सिस्टम, रोजमर्रा और शहर की ड्राइविंग के लिए।
  • 4डब्ल्यूडी: मैनुअल एक्टिवेशन, ऑफ-रोडिंग और कठिन रास्तों के लिए।
  • एडब्ल्यूडी: बेहतर माइलेज और आरामदायक ड्राइव।
  • 4डब्ल्यूडी: ज्यादा पावर और मजबूत ट्रैक्शन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें