फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Self Driving Cars Recall: एक महीने में दूसरी बड़ी समस्या, वेमो ने हजारों रोबोटैक्सी का किया रिकॉल; जानें खामी

Fri, 19 Jun 2026 01:46 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Waymo Recall: क्या सेल्फ-ड्राइविंग गाड़ियां वाकई सड़कों पर पूरी तरह सुरक्षित हैं, या अभी भी इनमें बड़े तकनीकी सुधार की जरूरत है? यह सवाल एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि सॉफ्टवेयर की एक गंभीर गड़बड़ी के चलते हजारों रोबोटैक्सी निर्माणाधीन और बंद फ्रीवे एरिया में प्रवेश कर गईं। इसके बाद कंपनी को बड़ी संख्या में वाहनों को रिकॉल करना पड़ा। आइए जानते हैं यह कौन सी गाड़ी है, इसमें क्या समस्या सामने आई और आखिर कितने वाहनों को वापस बुलाना पड़ा।
 
विज्ञापन
रोबोटैक्सी रिकॉल - फोटो : waymo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Robotaxi Recall: जहां एक ओर सेल्फ-ड्राइविंग कारों को भविष्य की मोबिलिटी माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वेमो इस समय बड़े तकनीकी झटकों से गुजर रही है। वेमो ने अमेरिका में लगभग 3,900 रोबोटैक्सी को रिकॉल करने का एलान किया है।

विज्ञापन

नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के पास दर्ज कराई गई जानकारी के अनुसार, गाड़ियों के सॉफ्टवेयर में एक ऐसा बग (गड़बड़ी) सामने आया है, जिसकी वजह से ये रोबोटैक्सी बंद पड़े फ्रीवे निर्माण क्षेत्रों और सक्रिय कंस्ट्रक्शन लेन की पहचान नहीं कर पा रही थीं और उनमें दाखिल होकर ड्राइविंग जारी रख रही थीं।

क्यों रिकॉल करनी पड़ीं हजारों रोबोटैक्सी?
अल्फाबेट की स्वायत्त ड्राइविंग यूनिट वेमो ने अमेरिका में करीब 3,900 रोबोटैक्सी को रिकॉल करने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है कि एक सॉफ्टवेयर समस्या की वजह से कुछ वाहन फ्रीवे पर लगे रैंप क्लोजर संकेतों को सही तरह से पहचान नहीं पा रहे थे। इसी वजह से उन क्षेत्रों में प्रवेश कर गए जहां निर्माण कार्य चल रहा था या रास्ता अस्थायी रूप से बंद था।
विज्ञापन



एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं आईं सामने

  • नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के पास जमा दस्तावेजों के अनुसार अप्रैल की शुरुआत से कैलिफोर्निया और एरिजोना में एक दर्जन से अधिक ऐसे मामले सामने आए।
  • इन घटनाओं में स्वायत्त वाहन बंद फ्रीवे रैंप या निर्माण क्षेत्रों में घुस गए और ड्राइविंग जारी रखी। हालांकि किसी बड़े हादसे की जानकारी नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए कंपनी ने तुरंत कार्रवाई की।


फ्रीवे संचालन पर लगाई गई थी रोक

  • जैसे ही समस्या सामने आई, तुरंत कंपनी ने अस्थायी रूप से फ्रीवे ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगा दिया था। कंपनी ने तब तक हाईवे संचालन सीमित रखा जब तक सॉफ्टवेयर में आवश्यक सुधार नहीं कर दिए गए।
  • इसके बाद ही वाहन सॉफ्टवेयर को अपडेट किया गया है, जिससे निर्माण क्षेत्रों और बंद रास्तों की बेहतर पहचान हो सके और वाहन ऐसे क्षेत्रों में प्रवेश करने से बच सकें।




कंपनी ने क्या कहा?

  • हालांकि इसपर कंपनी का बयान भी सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि उसमें फ्रीवे निर्माण क्षेत्रों के आसपास सिस्टम की काम करने की क्षमता को सुधारा जा रहा है। 
  • कंपनी के मुताबिक पिछले महीने सुधार प्रक्रिया के दौरान स्वेच्छा से फ्रीवे संचालन सीमित किया गया था और अब सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए अब उस समस्या को ठीक कर दिया गया है।

विज्ञापन

एक महीने में दूसरा बड़ा रिकॉल

  • आपको बता दें कंपनी ने कोई पहली बार यह रिकॉल नहीं किया है, पिछले कुछ हफ्तों में यह दूसरा बड़ा रिकॉल है। मई 2026 में वेमो ने करीब 3,800 रोबोटैक्सी को इसलिए रिकॉल किया था, क्योंकि कुछ वाहन बाढ़ वाली सड़कों पर प्रवेश कर सकते थे।
  • यह कदम अप्रैल में हुई एक घटना के बाद उठाया गया, जब सैन एंटोनियो में एक स्वायत्त वाहन चरम मौसम के दौरान पानी भरी लेन में चला गया था।हालांकि उस समय वाहन खाली था और किसी को चोट नहीं आई थी।


जांच के दायरे में भी है कंपनी

  • इन खामियों को देखते हुए फिलहाल कंपनी अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की जांच का भी सामना कर रही है। जनवरी में कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में एक स्वायत्त वाहन ने प्राथमिक स्कूल के पास एक बच्चे को टक्कर मार दी थी, जिससे उसे मामूली चोटें आई थीं।
  • इसके अलावा नेशनल ट्रांसपोरेशन सेफ्टी बोर्ड जनवरी की एक अन्य घटना की जांच कर रहा है, जिसमें कंपनी के स्व-चालित वाहनों ने स्कूल बस की चेतावनी लाइटें चालू होने के बावजूद उसे पार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें