सेमीकंडक्टर चिप की आपूर्ति में सुधार के कारण जून में भारत में पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) की थोक बिक्री में साल-दर-साल के आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वाहन उद्योग के संगठन SIAM (सियाम) के ताजा आकंड़ों से इसकी जानकारी मिली है।
Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, डीलरों को यात्री वाहन (पीवी) जून 2021 में 231,633 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 275,788 यूनिट्स डिस्पैच किए गए।
Bike Manufacturing Plant
- फोटो : For Reference Only
इसी तरह, पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री बढ़कर 13,08,764 यूनिट्स हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 10,60,565 यूनिट्स थी।
जून 2021 में 9,404 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने कुल तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 26,701 यूनिट्स हो गई।
जून में सभी सेगमेंट की बिक्री बढ़कर 16,11,300 यूनिट्स हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 13,01,602 यूनिट्स थी।
Automobile Sector
- फोटो : For Reference Only
पहली तिमाही के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, "... हाल ही में सरकार ने मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने और पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क को कम करके और शुल्क संरचना में बदलाव करके आम आदमी की मदद करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, ताकि स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में कुछ कमी आ सके। भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग इन प्रयासों के लिए सरकार की सराहना और धन्यवाद करता है।"
Automobile Sector
- फोटो : For Reference Only
उन्होंने कहा, "उद्योग भी सीएनजी की कीमतों पर इसी तरह के समर्थन के लिए उत्सुक है, जिसकी कीमतों में पिछले 7 महीनों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीएनजी की कीमतों पर समर्थन से आम आदमी को मदद मिलेगी, सार्वजनिक परिवहन की सुविधा होगी और एक स्वच्छ वातावरण बनेगा।"