Auto sales continue to be on slow track in September 2019
- फोटो : Social
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए सितंबर का महीना भी बिक्री के बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। सितंबर में पैसेंजर्स गाड़ियों की बिक्री सालाना आधार पर 33.4 फीसदी घटकर 1.31 लाख यूनिट रही है।
कार और बाइक की बिक्री घटी
सियाम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सितंबर महीने में पैसेंजर कारों के साथ-साथ टू-व्हीलर्स और कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक 2-व्हीलर की बिक्री सालाना आधार पर 22.09 फीसदी घटकर 16.6 लाख यूनिट रही है। जबकि घरेलू पैसेंजर वाहनों की सालाना बिक्री 23.7 फीसदी घटकर 2.23 लाख यूनिट रही है। इसके अलावा कमर्शियल वाहनों की सालाना बिक्री 39.1 फीसदी घटकर 58,419 यूनिट रही है।
पुणे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा “मैं देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के साथ बातचीत कर रही हूं, वे दिल्ली में मुझसे दो बार मिल चुके हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए उपभोक्ता मांग को पुनर्जीवित नहीं किया गया है, यदि सेक्टर कुछ भी चाहता है तो वे हमेशा मुझसे बात कर सकते हैं”।