फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने पार्किंग के दौरान किसी कार को दूसरी कार के ऊपर चढ़ते देखा है? देखें यह वायरल वीडियो

Mon, 23 Nov 2020 07:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Worst Car Parking - फोटो : Twitter/@oldschoolbiker4
विज्ञापन
क्या आपने कार पार्किंग के दौरान किसी कार को दूसरी कार के ऊपर चढ़ते देखा है। यूके के मैनिंगट्री, एसेक्स में कार पार्किंग का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही यह एक लग्जरी कार Porsche Taycan (पोर्शे टायकन) है। 
विज्ञापन

इस पार्किंग को अब तक की सबसे खराब कार पार्किंग के तौर पर बताया जा रहा है। इस वीडियो को सीसीटीवी फुटेज से रिकॉर्ड किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि कार चालक कार को एक चढ़ाई पर चढ़ाता है और पार्किंग करने का प्रयास करता है। लेकिन इस दौरान वह गाड़ी का संतुलन खो बैठता है और कार दीवार से कूदकर वहां खड़ी एक दूसरी कार के ऊपर चढ़ जाती है। 

वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे लग्जरी कार पॉर्शे हौले-हौले चढ़ाई वाले रास्ते पर बढ़ती है। ऊपर चढ़ने के बाद कार रुक जाती है। लेकिन इसके बाद कार अचानक ही बहुत तेजी से आगे बढ़ती है और वहां खड़ी एक काली एसयूवी को टक्कर मारते हुए दीवार से नीचे गिरती है। जिसके बाद यह कार दीवार के बगल में खड़ी एक कार के ऊपर चढ़ जाती है। 

ऐसा माना जा रहा है कि कार चालक ने गलती से एक्सीलेटर पर पैर रख दिया होगा। जिसके बाद यह दुर्घटना हुई होगी। 

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, कार पार्क करने के दौरान हादसे का शिकार हुआ ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि उनका नया वाहन उतना भाग्यशाली नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक कार मालिक ने इस दुर्घटना से पांच दिन पहले ही पोर्शे टायकन कार खरीदी थी। इस लग्जरी वाहन की कीमत 83,000 पाउंड (81 लाख रुपये) है। यह कार 2.8 सेकेंड में 0 से 62 मील प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।  

पार्किंग के दौरान कार की दुर्घटना का वीडियो पड़ोस के घर में लगे एक सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। जब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया। अकेले ट्विटर पर इस वीडियो को अभी तक 4.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी
सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो पर खूब चुटकी ली। और एक के बाद एक ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। 

एक यूजर ने लिखा, "कौन जानता है कि यह आत्म विनाश बटन के साथ ऊपर चढ़कर आया था।" 




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें