रोल्स रॉयस ने अपनी टू सीटर स्पेटेल को इटली के एलेगांजा कार शो में प्रदर्शित कर दिया है। इस कार को कंपनी के एक ग्राहक के इच्छानुसार बनाया गया है। हालांकि कंपनी ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है पर वो पिछले चार साल एक ब्रिटिश कंपनी के डिजाइन डिपार्टमेंट में पिछले चार सालों से कार्यरत है। इसमें 6.75 लीटर वाला शक्तिशाली वी12 इंजन लगा है। इस कार का नाम रोल्स रॉयस मोटर्स के 1930 की स्वेप्ट-टेल डिजाइन पर आधारित है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे महंगी कार है जिसकी कीमत 1.28 करोड़ डॉलर यानी कि लगभग 83 करोड़ रुपये है।
इसका डिजाइन बेहद असाधारण है और सामने से देखने पर पता चल जाता है कि आइकॉनिक रोल्स-रॉयस फैंटम के ग्रिल को एक नया ट्रीटमेंट दिया गया है। मौजूदा समय में उपलब्ध हर रोल्स रॉयस से ज्यादा बड़ा इसका ग्रिल है। इसका सामने का हिस्सा चमकदार एल्यूमिनियम से रोशन है और यह एक आकर्षण इस कार को प्रदान करता है। इसका केबिन क्लासिक है और ढेर सारी लग्जरी अपने ग्राहकों को ऑफर करता है। इसके केबिन में प्रकृति का पूरा समावेश दिखता है। मुलायम लेदर के साथ इसकी लाइट को मूड के हिसाब से अडजस्ट किया जा सकता है।
इसका डैशबोर्ड बेहद साफ-सुथरा है। इसके स्विचेस इस अंदाज में दिए गए हैं जिससे डैशबोर्ड कहीं से भी व्यस्त न दिखे। केबिन के अंदर से बैठकर बाहर की दुनिया पूरी तरह से नजर आती है इसका मतलब ये है कि केबिन काफी जगह वाला है और पूरे वातावरण को अपने में समाए हुए है। इसके इंजन का परफॉर्मेंस अभी सामने नहीं आया है पर इसकी इंजन क्षमता को देखकर लगता है कि इसका पावर आउटपुट काफी शानदार रहेगा।