फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से जून महीने के बीच कौन है देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV?

Tue, 28 Jul 2020 01:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI
विज्ञापन

मिड साइज एसयूवी की भारतीय बाजार में काफी मांग होती है। इसका स्पोर्टी लुक ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अप्रैल 2020 से लेकर जून 2020 तक कौन सी चार मिड साइज एसयूवी को ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा खरीदा गया है। इस खबर में जानेंगे कि वित्तवर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में हुई बिक्री में कौन सी मिड-साइज एसयूवी टॉप-4 में शामिल रहीं। इसके अलावा बाजार में इन गाड़ियों की हिस्सेदारी के बारे में भी जानेंगे। तो डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

 

Hyundai Creta


Hyundai Creta मिड एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में Creta के 10,419 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान मिड एसयूवी सेगमेंट में बिकने वाली गाड़ियों के कुल बाजार का 38 फीसदी हिस्सा Hyundai Creta के पास रहा। अगर इसे आसान भाषा में समझें तो अप्रैल 2020 से जून 2020 के बीच बाजार में अगर 100 मिड साइज एसयूवी की बिक्री हुई तो उसमें 32 गाड़ियां ह्यूंदै क्रेटा की थी। यह गाड़ी देश की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है।

 

Kia Seltos


Kia Motors की परफॉर्मेंस ने सबकों हैरान कर के रख दिया है। भारतीय बाजार में Kia की पहली गाड़ी Kia Seltos को ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। Seltos देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड एसयूवी का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। अप्रैल 2020 से जून 2020 तक के बीच Seltos दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक रही। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में Seltos के 8,725 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कुल बाजार का 32 फीसदी हिस्सा Seltos के पास रहा। 

Mahindra Scorpio


प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Hyundai और Kia के बाद Mahindra तीसरी बड़ी प्लेयर है। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में Mahindra Scorpio के 3,287 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान मिड एसयूवी सेगमेंट में बिकने वाली गाड़ियों के कुल बाजार का 12 फीसदी हिस्सा Mahindra Scorpio के पास रहा। प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब वे महिंद्रा की स्कॉर्पियो पर सवारी करते थे।

 
विज्ञापन

MG Hector


Kia Motors की तरह ही MG Motor की परफॉर्मेंस ने सबको हैरान कर दिया है। भारतीय बाजार में Kia की तहर ही MG Motor ने भी अपनी पहली गाड़ी MG Hector को उतारा था, जिसे ग्राहकों का बंपर साथ मिला। अप्रैल 2020 से जून 2020 तक के बीच MG Hector चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक रही। वित्तवर्ष 2020-2021 की पहली तिमाही में Hector के 2,539 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा है। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कुल बाजार का 9 फीसदी हिस्सा Hector के पास रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें