फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में किस दोपहिया वाहन कंपनी का परफॉर्मेंस रहा सबसे बेहतर? पढ़ें डीलर्स सर्वे के नतीजे

Sun, 27 Sep 2020 06:37 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा- FADA) और प्रेमोनएशिया ने हाल ही में एक सर्वे किया, जिसमें यह देखा गया है कि कोरोना काल में दो-वाहन कंपनियों की तरफ से दिए पैकेज और सपोर्ट से कंपनी के डीलर कितने संतुष्ट हैं। सर्वे का नतीजा हैरान करने वाला रहा, जहां ज्यादा तर डीलर कंपनी के राहत पैकेज और सपोर्ट से असंतुष्ट नजर आए। 

विज्ञापन


सर्वे में 1000 के पैमाने पर सभी कंपनियों के डीलरशिप को अंक दिए गए। इस सर्वे में 600 अंक को औसत संतुष्ट लेवल माना गया। यानी जिन डीलरशिप को 600 से ऊपर जितने भी अंक मिले वह बताता है कि कंपनी की तरफ से दिए गए पैकेज से डीलर्स कितने संतुष्ट हैं। वहीं, सर्वे में 600 से जितने भी कम अंक दिए गए, वह बताते हैं कि कंपनी के पैकेज से डीलर्स कितने असंतुष्ट हैं।

सर्वे में पाया गया कि हीरो मोटोकॉर्प के डीलर सबसे ज्यादा संतुष्ट थे। हालांकि, 1000 अंकों में कंपनी को केवल 623 अंक ही मिले। सर्वे में डीलरों की नाराजगी साफ देखने को मिली। दरअसल कोविड-19 के कारण बिक्री में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली, जिससे डीलरों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, ऑटो कंपनियों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, लेकिन डीलरों को उम्मीद थी कि इस मुश्किल समय में कंपनियों की तरफ से उन्हें सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन

किस कंपनी ने जीता डीलर्स का विश्वास?

  • Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प) - 736
  • Honda Motorcycle And Scooter (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर) - 641
  • Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) - 574
  • Suzuki Motorcycle (सुजुकी मोटरसाइकिल) - 519
  • Bajaj Auto (बजाज ऑटो) - 518
  • TVS Motor (टीवीएस मोटर) - 498
  • India Yamaha Motor (इंडिया यामाहा मोटर) - 449
  • Honda Cars (होंडा कार्स) - 404

सर्वे में पाया गया कि Hero Motocorp के पैकेज से कंपनी के डीलर्स सबसे ज्यादा संतुष्ट हैं। इसके बाद Honda Motorcycle And Scooter के डीलर्स भी कंपनी के पैकेज से खुश नजर आए। सबसे बड़ी बात यह है कि बाकी की कंपनियों को 600 के औसत अंक से भी कम अंक मिले।
 
विज्ञापन

इन 6 कैटेगरी के आधार पर दिए गए अंक

  • आर्थिक मामलों पर सहयोग 
  • ग्राहक संचार मामलों पर सहायता
  • डीलर पर मेनपावर की सहायता
  • लॉकडाउन संबंधी मामलों पर सहयोग
  • व्यापार को फिर से शुरू करने पर सहयोग
  • भविष्य के व्यावसायिक विकास पर सहयोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें