फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp के सह-संस्थापक Jan Koum बेच रहे एक साथ 10 लग्जरी गाडियां

Tue, 15 Jan 2019 12:04 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Porsches
विज्ञापन

WhatsApp के सीईओ (Jan Koum) ने इसी साल से अपने पद से इस्तीफा दिया है। कौम के इस इस्तीफे के पीछे वजह डाटा की प्राइवेसी बताई गई। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक गुडिंग एंड कंपनी ने खुलासा किया है कि वह इस साल मार्च में अमीलिया द्वीप पर व्हाट्सएप के सह-संस्थापक जान कौम की 10  Porsches कारों को पेश करेगी। 

विज्ञापन


इस समय व्हाट्सएप के सह-संस्थापक अपने गैरेज में कुछ चुनिंदा गाड़ियां रखना चाहते हैं। उनके लिए यह सिर्फ अपने गैराज को साफ करने का तरीका है लेकिन दुनिया की सबसे महंगी कारों में शुमार पोर्श की एकसाथ 10 गाड़ियों की बिक्री की खबरें आश्चर्यचकित करती हैं। 

कौम को दुर्लभ पोर्श गाड़ियों से गहरा प्रेम है। इनके संग्रह में पिछले 25 वर्षों से कई ऐसे मॉडल शामिल हैं जो अनोखे हैं। इनके पास 1990 के दशक के 911 से लेकर 964 Carrera RS Lightweight, 964 Carrera भी मौजूद है बता दें, 964 Carrera की मात्र 55 यूनिट सेल के लिए बनाई गई थी। जिनमें से एक कौम के पास है। वहीं  993 Carrera भी कौम के पास मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें