Nissan Kicks
NISSAN KICKS
निसान इंडिया भारत में जल्द अपनी कॉम्पैक्ट कार किक्स को लांच करने जा रही है, कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर भी जारी किया है। निसान की यह कार 2019 में साल लांच होगी। जिसे कंपनी एक बेहतरीन एसयूवी के तौर पर पेश करना चाहती है।
निसान किक्स के डायमेंशन की बात करें, तो इसकी लबाई 4,384mm, चौड़ाई 1,813mm और ऊंचाई 1,656mm है। कार का व्हीलबेस 2,673mm है। इसका इंटीरियर भी बेहतरीन है। निसान किक्स 5 सीटर एसवीयू के तौर पर आएगी। जिसमें कार के चारों कोनों पर चार कैमरे लगाए गए हैं। किक्स की कीमत 10 लाख रुपए से शुरु हो सकती है।