जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने अपने लोकप्रिय हैचबैक कार Polo (पोलो) और Vento (वेंटो) को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ तय डेडलाइन से पहले भारत में लॉन्च कर दिया। पोलो में दिया जा रहा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और वेंटो में दिए जाने वाले 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन की जगह, अब सिर्फ 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो नए ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुकूल है। कंपनी अब अपने इन दोनों कारों में 1.0-लीटर MPI और TSI इंजन देगी। जिनमें MPI इंजन पोलो में मिलेगा, वहीं वेंटो में TSI इंजन मिलेगा। कंपनी ने योजना के अनुसार 1.5-लीटर डीजल इंजन बंद कर दिया है।
Volkswagen Polo facelift 2019
- फोटो : AmarUjala
Polo का पावर
फॉक्सवैगन 1.0-लीटर इंजन EA 211 फैमिली में शुमार है। यह इंजन 108 bhp का पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के कहना है कि 1.2-लीटर इंजन के मुकाबले नया 3-सिलेंडर इंजन हल्फा और किफायती है। वहीं पोलो TSI इंजन में पहली बार 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। पोलो ट्रेडलाइन, कम्फर्टलाइन और हाईलाइन प्लस वैरिएंट में अपडेटेड 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर MPI इंजन मिलेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। जबकि नया 1.0 TSI इंजन सिर्फ हाईलाइन प्लस और GT लाइन वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Volkswagen Vento Facelift 2019
- फोटो : AmarUjala
Vento का पावर
दूसरी तरफ, वेंटो के 1.6 MPI और 1.2 TSI इंजन को 1.0 TSI इंजन से रिप्लेस किया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड वेरिएंट में मिलेंगे। वहीं, 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सिर्फ हाईलाइन और हाईलाइन प्लस वैरिएंट में मिलेगा।
Volkswagen vento
कीमत
Volkswagen Polo (फॉक्सवैगन पोलो) BS6 मॉडल की कीमत 5.82 लाख रुपये से शुरू होती है। BS4 के मुकाबले कार के BS6 वेरिएंट की शुरुआती कीमत लगभग समान ही है, लेकिन इसके ऊंचे वेरिएंट्स की कीमत 4,000 रुपये तक महंगी हुई है। जबकि Volkswagen Vento (फॉक्सवैगन वेंटो) BS6 की कीमत 8.86 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बेस वेरिएंट 10,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत में 12,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।