फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के महाराजा की लाजवाब विंटेज स्पोर्ट्स कार, तीन करोड़ में होगी नीलाम

Fri, 02 Nov 2018 03:13 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vintage car
विज्ञापन

कश्मीर के महाराजा हरि सिंह के बारे में आपने सुना ही होगा। फिलहाल यह महाराजा इस कारण चर्चा में हैं क्योंकि उनकी दुर्लभ विंटेज कार लंदन में होने वाली एक नीलामी में आकर्षण का केंद्र होगी।  हरि सिंह को विदेशी कारों का बेहद शौक था। 1926 में उन्होने ताजपोशी में दो दर्जन रॉल्स-राॅयस खरीदी थी।

विज्ञापन


बोनहेम्स बॉन्ड स्ट्रीट लंदन में 2 दिसंबर को पुराने समय की बेहतरीन ब्रिटिश कारों को प्रर्दशित किया जाएगा। जिसमें 1924 की वॉक्सहॉल 30-98 ओई वेलोक्स टूरर की भी बोली लगेगी। बता दें, इस कार की कीमत करोड़ो में है। इस शानदार कार को सवा तीन करोड़ रुपये (3,30,000 पाउंड) से लेकर तीन करोड़ 70 लाख रुपये (3,90,000 पाउंड) की कीमत में नीलाम किया जा सकता है।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह कार अपने आप में अनोखी कार है, जिसमें महाराजा ने कई बदलाव कराए थे।  महाराजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर पर राज करने वाले अंतिम शासक थे। इन्हें जम्मू-कश्मीर की सियासत अपने चाचा, महाराज प्रताप सिंह से विरासत में मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें