फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में 2020 में भारत का वाहन निर्यात 18.87 फीसदी कम हुआ: सियाम

Fri, 15 Jan 2021 04:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाहनों के निर्यात में गिरावट आने का एक मुख्य कारण यात्री वाहनों का निर्यात कम हो जाना रहा। इस दौरान यात्री वाहनों का निर्यात साल भर पहले की 7,06,159 इकाइयों की तुलना में 39.38 फीसदी घटकर 4,28,098 यूनिट्स पर आ गया।
विज्ञापन
automobile sector - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण साल 2020 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था और अब हमारे पास इस बात की स्पष्ट तस्वीर है कि 2020 में भारत से वाहनों का निर्यात 18.87 प्रतिशत कम हो गया। वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) ने आंकड़ें जारी कर इसका खुलासा किया है। 
विज्ञापन

सियाम ने कहा कि पिछले साल भारत से 38,65,138 वाहनों का निर्यात किया गया, जबकि 2019 में 47,63,960 वाहनों का निर्यात किया गया था। 

वाहनों के निर्यात में गिरावट आने का एक मुख्य कारण यात्री वाहनों का निर्यात कम हो जाना रहा। इस दौरान यात्री वाहनों का निर्यात साल भर पहले की 7,06,159 इकाइयों की तुलना में 39.38 फीसदी घटकर 4,28,098 यूनिट्स पर आ गया।

इस दौरान यात्री कारों का निर्यात 47.89 फीसदी घटकर 2,76,808 यूनिट्स पर आ गया। 2019 में 5,31,226 यात्री कारों का निर्यात किया गया था। यूटिलिटी वाहनों का निर्यात भी इस अवधि में 1,71,440 यूनिट्स की तुलना में 12.60 फीसदी कम होकर 1,49,842 यूनिट्स पर आ गया। 

निर्यात में प्रमुख योगदान देने वाले एक अन्य खंड दोपहिया में भी गिरावट देखने को मिली। इसका निर्यात 34,52,483 यूनिट्स से 12.92 फीसदी कम होकर 30,06,589 यूनिट्स पर आ गया। स्कूटरों का निर्यात 3,72,025 यूनिट्स से 37.28 फीसदी गिरकर 2,33,327 यूनिट्स पर आ गया।

मोटरसाइकिल का निर्यात भी 2020 में 9.87 फीसदी घटकर 27,64,301 यूनिट्स रहा, जो 2019 में 30,67,153 यूनिट्स था। 
विज्ञापन

इसी तरह, 2019 में 5,29,454 यूनिट्स के निर्यात की तुलना में तीन-पहिया वाहनों का निर्यात 27.71 फीसदी कम होकर 3,82,756 यूनिट्स पर आ गया।

सियाम ने कहा कि कुल वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 2019 की 70,702 यूनिट्स की तुलना में 2020 में 36.80 फीसदी घटकर 44,687 यूनिट्स रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें