फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी के बाद भी कार-बाइक्स रजिस्ट्रेशन में अव्वल है ये राज्य, कम हो रहा डीलर्स का बोझ

Wed, 17 Jul 2019 04:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bike and car - फोटो : google
विज्ञापन

भारत में गाड़ियों की बिक्री में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन यानी फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक कार और बाइक्स के रजिस्ट्रेशन में लगातार गिरावट आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जून 2019 महीने में वाहनों के रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा गिर कर 5.4 प्रतिशत तक पहुंच गया।

विज्ञापन

 

मानसून में देरी की वजह से गिरावट

फाडा के आंकड़ों के मुताबिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में 4.6 फीसदी और दो पहिया वाहनों की बिक्री में पांच फीसदी की गिरावट आई है। वहीं कमर्शियल वाहन और तिपहिया वाहनों की  बिक्री में क्रमशः 19.3 फीसदी और 2.8 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि कंपनियों का तर्क है कि मानसून में देरी की वजह से ये गिरावट आई है।
 

लोगों की पूछताछ में बढ़ोतरी

फाडा का कहना है कि जून महीने की शुरुआत तो काफी सकारात्मक रही थी, लेकिन मानसून में देरी के चलते महीना खत्म होने तक बिक्री में गिरावट आती चली गई। हालांकि वाहन खरीदने को लेकर लोगों की पूछताछ में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन वह बिक्री में नहीं बदल पाई और ग्राहकों ने खरीदारी को टाल दिया।      
 

उत्तर प्रदेश में 2,93,905 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ

फाडा के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वाहन रजिस्टर हुए, राज्य में 2,93,905 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। वहीं महाराष्ट्र और तमिलनाडु में यह संख्या 1,56,716 और 1,49,698 की रही। पैसेंजर व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन की बात करें, तो उत्तर प्रदेश में 30,358, कर्नाटक में यह संख्या 18,288 रही। वहीं दो-पहिया वाहन श्रेणी में उत्तर प्रदेश में 2,55,812, तमिलनाडु में 1,24,534, महाराष्ट्र में 1,18,453 टू-व्हीलर रजिस्टर हुए। जबकि कमर्शियल वाहन कैटेगरी में तमिलनाडु में 6,500, महाराष्ट्र में 6,172 और कर्नाटक में 4,633 वाहन रजिस्टर हुए।
 
विज्ञापन

कंपनियों ने डीलरों का बोझ कम किया

फाडा का कहना है कि डीलरों के लिये राहत की बात यह है कि लगातार घटती बिक्री से कंपनियों ने डीलरों का बोझ कम किया, क्योंकि कंपनियों ने उत्पादन में कमी की है, जिससे डीलरों के थोक बिल में कमी आई है। माना जा रहा है कि यह ट्रेंड कुछ और हफ्तों तक बना रह सकता है, जिससे डीलर अगले चार हफ्तों में इन्वेंट्री को भी कम कर पाएंगे।           
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें