फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकल सर्विस सेंटर पर यूपीपीसीबी चलाएगी कैंची, ऑटोमोबाइल कंपनियों को दिया 15 दिन का समय

Mon, 27 Aug 2018 09:58 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
service centre
विज्ञापन

जिले में मौजूद ऑटोमोबाइल कंपनियों को सर्विस सेंटर की स्थापना से पहले अब यूपीपीसीबी (उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) से अनुमति लेनी होगी। साथ ही अपने सभी सर्विस सेंटर्स की सूची भी यूपीपीसीबी को उपलब्ध करानी होगी। इसके लिए ऑटोमोबाइल कंपनियों को पंद्रह दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन


वातावरण से प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। सूरजपुर, तुगलपुर, कासना, जगत फॉर्म समेत ग्रामीण क्षेत्रों में होंडा, हीरो, मारुति, बजाज समेत कई अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों के सर्विस सेंटर स्थापित हैं जिनकी सही जानकारी भी यूपीपीसीबी के पास नहीं है।

यूपीपीसीबी इन सभी कंपनियों के सर्विस सेंटर्स की जानकारी भी जुटा रहा है। जानकारी मिलने के बाद यूपीपीसीबी द्वारा उन कंपनियों को स्वत: भी नोटिस दिया जाएगा, जो बिना अनुमति के संचालित हो रहे होंगे। यूपीपीसीबी के मुताबिक जिले में तमाम ऐसी ऑटोमोबाइल कंपनियों के सर्विस सेंटर्स संचालित हो रहे हैं, जो यूपीपीसीबी की जानकारी में नहीं हैं और उनके द्वारा जल प्रदूषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


 वाहनों की धुलाई के दौरान निकलने वाले फ्यूल से आस-पास का वातावरण प्रदूषित होता है।  इसके अलावा बड़े पैमाने पर कूड़े-कचरे का भी उत्सर्जन होता है, जिसमें रोकथाम लगाने के उद्देश्य से राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें